फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फायरिंग में मारा गया एटीएम लूटने आया शातिर, साथी हुए फरार, तस्वीरें

Sun, 03 Sep 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब और हिमाचल की सरहद पर गांव ढेरोंवाल में पुलिस की गोली से एक लुटेरे की मौत हो गई जबकि एक घायल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर ट्रक यूनियन कार्यालय के पास एचडीएफसी बैंक के 35 लाख कैश से भरे एटीएम को पांच नकाबपोशों ने धमाका कर लूटने की कोशिश की लेकिन नाकाम होने पर फरार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 8
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे चौंकीवाला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। तीन लोग एटीएम कक्ष के भीतर थे। चौंकीवाला बाजार में रात में चौकीदारी करने वाले राजपुरा निवासी भगत राम जब एटीएम के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि कोई जरूरत के लिए पैसे निकाल रहा होगा।
विज्ञापन

3 of 8
भगत राम के अनुसार अचानक एटीएम कक्ष के भीतर जोरदार धमाका हुआ, जिससे शीशा टूट गया और मशीन बाहर आ गिर गई। धमाके के बाद नकाबपोश सहम गए और कार में बैठे दो नकाबपोशों ने चौकीदार की कनपटी पर बंदूक तान दी। आनन-फानन में सभी कार में सवार हुए और फरार हो गए।

4 of 8
चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर ढेरोंवाल बैरियर पर तैनात पुलिस वालों को अलर्ट किया गया। नकाबपोशों ने ढेरोंवाल बैरियर पर बैरिगेट्स तोड़कर कर्मियों को कुचलने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोलियां चला दीं। इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

5 of 8
एक नकाबपोश की सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। तीन नकाबपोश भागने में कामयाब हो गए। घायल नकाबपोश की पहचान कमलेश उर्फ चिन्नू निवासी बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
एसपी बद्दी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और कार को रोकने की कोशिश की। नकाबपोशों ने पुलिस कर्मियों को कार से रौंदने की कोशिश की जिस पर जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस से संपर्क कर फरार लुटेरों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। पंजाब से सटे सीमावर्ती इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
जिस आल्टो कार में आरोपी सवार थे, उसके आगे और पीछे की नंबर पलेटों पर अलग-अलग नंबर लगे थे। पिछली नंबर प्लेट पर गाड़ी का नंबर पेन से लिखा हुआ था। कार पर एक ओर एचपी 22टी 7321 और दूसरी ओर एचपी 33ई 023- अंकित है। एचपी 33ई वाले नंबर का अंतिम अक्षर टूट जाने से वह पढ़ा नहीं जा रहा। एचपी 22 नंबर हमीरपुर जबकि एचपी 33 नंबर मंडी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
एटीएम से पहले ये नकाबपोश बद्दी नालागढ़ हाईवे पर किरपालपुर में एक दुकान से कंप्यूटर सहित अन्य सामान ले उड़े। ए ल्हार्डवेयर शॉप को भी अपना निशाना बनाया। कार में एक एलसीडी, देसी घी के कई डिब्बे और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। गाड़ी में नोट भी बिखरे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें