फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों ने की जबरन शादी तो प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 04 May 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
1 of 7
घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस, इनसेट में युवकी फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जान देने वाले युवक की शादी 15 दिन पहले ही एक दूसरी लड़की से हुई थी। घटना से युवक और युवती के परिजन सदमे में हैं। आगे तस्वीरें में देखें घटना की दर्दनाक कहानी। (सभी तस्वीरें ब्यूरो, अमर उजाला, ललितपुर से।)
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

2 of 7
जान देने वाले युवका घर जो शादी में सजाया गया था - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
मामला शहर के मुहल्ला बड़ापुरा का है। सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के सिलगन गेट से थोड़ी दूर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बड़ापुरा निवासी उमेश राठौर उर्फ मोनू (22 वर्ष) पुत्र मुकेश राठौर की शादी एक सामूहिक विवाह समारोह में 17 अप्रैल को हुई थी। सोमवार को ही उसकी पत्नी पहली विदा पर अपने मायके गई थी और रात में उसने प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

3 of 7
युवक युवती का शव लोगों को सुबह पटरियों के नीचे पड़ा मिला
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सिलगन गेट से ललितपुर स्टेशन की ओर पटरियों पर युवक का क्षतविक्षत शव व उससे थोड़ी दूरी पर युवती का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

4 of 7
राखी और मोनू की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
मोनू सोमवार की दोपहर 12 बजे से अपने घर से गायब था। उसकी मोटरसाइकिल टीकमगढ़- सिंगरौली रेलवे लाइन के बगल में खड़ी मिली। युवती की पहचान मुहल्ला घुसयाना जेल चौराहा निवासी राखी (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

5 of 7
मोनू सोमवार की दोपहर बारह बजे घर से निकला था, जबकि राखी अपनी बुआ के घर मध्य प्रदेश के बीना में थी। बीना जाकर मोनू ने राखी को अपने साथ लिवा लिया और रात में सिलगन फाटक के पास दोनों ने आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

6 of 7
मोनू व राखी के प्रेम संबंधों की जानकारी दोनों के परिवारों को करीब छह महीने पहले हुई थी। दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे। अपने प्रेम संबंध को लेकर मोनू शुरू से ही विद्रोही रूप अपनाए हुए था। उसके रुख को देखते हुए परिवार ने आनन-फानन में उसकी शादी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में करा दी थी। 17 अप्रैल को आयोजित समारोह से एक दिन पहले ही मोनू घर से गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, हाल में हुई थी युवक की शादी

7 of 7
राखी और मोनू की फाइल फोटो
उसके गायब होने की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया था, बड़ी मशक्कत के बाद उसे तलाश कर शादी के लिए तैयार किया गया। राखी के परिजनों को जब जानकारी हुई कि शादी के बाद भी मोनू का उससे मिलना जारी है, तो उन्होंने राखी को बीना में बुआ के घर भेज दिया था। मोनू ने बीना जाकर पिछले हफ्ते राखी के साथ झांसी गेट पर स्थित मंदिर पर जाकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें