रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम किस किस से मिलना चाहते हैं, ये नाम उन्होंने जेल प्रशासन को दे दिए हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं है।राम रहीम ने जो लिस्ट जेल प्रशासन को सौंपी है, उसके मुताबिक वे हनीप्रीत, अपनी मां, दोनों बेटियों, दामाद, बेटा और बहू के अलावा दो डेरा प्रबंधकों से मिलना चाहते हैं।
रोहतक जेल प्रशासन ने उक्त लिस्ट को सिरसा पुलिस को सौंप दिया है, ताकि सूची में शामिल लोगों की जांच करने के बाद ही परिजनों को मिलने की अनुमति दी जा सके। नियम है कि कैदी से मिलने आने वालों की जांच पुलिस करती है, ताकि इनमें से कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति कैदी तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
गुरमीत के परिजन जेल में मिलने आने वाले थे
2 of 5
Ram Rahim
रोहतक से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरमीत के परिजन आज जेल में मिलने आने वाले थे, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे पहले परिजनों की जांच करवाने कराने की योजना बना डाली।
अब कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह ही राम रहीम की परिजनों की मुलाकात हो सकती है। वजह है अंग्रेजी वर्णमाला में गुरमीत नाम होना। इसी वर्णमाला के हिसाब से जेल में कैदियों को मिलने का वक्त दिया जाता है। इसके मुताबिक वीरवार या सोमवार को ही मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
हनीप्रीत का डेरा से कोई लेना देना नहीं
3 of 5
honey preet and ram rahim
बीती शाम एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में डेरा सच्चा सौदा की अध्यक्ष विपसना ने कहा कि 25 अगस्त के बाद से हनीप्रीत का डेरा से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें पुलिस को सरेंडर कर देना चाहिए।
विपसना के इस बयान को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे हनीप्रीत के खिलाफ बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे डेरा का नया स्टंट बोल रहे हैं। बहरहाल, हनीप्रीत का पुलिस के सामने नहीं आना उनके रहस्य को और गहरा कर रहा है।
डेरे में एक एमएसजी पब्लिक स्कूल भी चलता है
4 of 5
Ram Rahim In Panchkula Court
सिरसा से खबर है कि सोमवार सुबह डेरे में संचालित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व छात्रों ने सिरसा के डीसी से मुलाकात कर संस्थानों को खोले जाने की मांग की। बता दें कि 25 अगस्त के बाद से डेरे में चल रहे स्कूल कॉलेज बंद हैं।
डेरे में एक एमएसजी पब्लिक स्कूल भी चलता है, लेकिन हिंसा के बाद से डेरा पूरी तरह बंद है। हालांकि बताया जा रहा है कि उपायुक्त ने शिक्षकों और छात्रों को इस बारे में जल्द से जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा डेरा से जुड़े प्रदेश में 117 नामचर्चा घर हैं। कहीं कोई आपत्तिजनक चीज मिली तो अनुयायी ही उन पर ताले लगा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सिरसा डेरे में हथियार भी बरामद हुए, जिन्हें अनुयायी ही जमा करा रहे हैं।
सारी कार्रवाई कोर्ट की देखरेख में चल रही है। प्रदेश में करीब 600 डेरे हैं। जो धार्मिक आस्था से जुड़े हैं।अगर किसी डेरे के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।