गेस्ट हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते पुलिस ने 12 युवतियों को जिस अंतरंग हालत में पकड़ा तो वो भी शर्म से पानी पानी हो गई। इनमें से एक लड़की अफगानिस्तान की है। मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम का है। सदर थाना पुलिस ने 12 लड़कियों समेत 16 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
पढ़ें:- हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस को सूचना मिली थी की गंगा विला गेस्ट हाउस में पिछले काफी दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहां विदेशी युवतियों की सप्लाई भी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना इंचार्ज विजय कुमार के मुताबिक सेक्टर-39 स्थित गंगा विला गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर यहां छापेमारी की।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने पहले प्लान तैयार किया और एक युवक को बोगस ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। किसी तरह से बोगस ग्राहक ने अंदर जाते ही पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गोस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से मैनेजर समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 12 लड़कियां शामिल थीं, जबकि एक अफगानिस्तान की बताई जा रही है।
4 of 5
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे खुलवाए तो वहां लड़के और लड़कियां ऐसे हालत में थे कि पुलिस की आंखें शर्म से झुक गईं। पुलिस ने गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि सभी महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
आपको बता दें कि साइबर सिटी में हाल ही में सेक्टर 51 में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने यहां से दो विदेशी कॉल गर्ल समेत 5 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े थे। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्तान, और दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही थी।