फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की 'सेक्स जेल' में रात को आती थीं कारें, लड़कियों के रोने से टूटती थी चुप्पी

Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
बाबा की सेक्स जेल के आसपास रहने वाले लोगों ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों ने बताया कि रात में कई कारों को आश्रम में घुसते और निकलते देखा जाता था और कभी-कभी रात में लड़कियों के रोने की आवाजें आती थीं।

पढ़ें:- बाबा के सेक्स जेल से छुड़वाया तो वापस जाने की जिद पर अड़ी लड़कियां, बोलीं- बाबा हैं हमारे...

 
विज्ञापन

2 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के द्वारका मोड़ पर मोहन गार्डन के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और हाईकोर्ट से नियुक्त वरिष्ठ वकील ने पुलिस के साथ छापा मारा। छापे में आश्रम से पांच नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। इससे पहले भी आश्रम से पांच नाबालिगों समेत 21 लड़कियां को छुड़ाया था। 

पढ़ें:- अय्याश बाबा के घिनौने काम से परेशान थे लोग, कहा- अभिचार के अड्डे थे

 
विज्ञापन

3 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
इन लड़कियों को ताले में बंद रखा गया था। लड़कियों के वहां रहने के संबंध में कोई दस्तावेज छापे के दौरान नहीं मिले। हालांकि यहां मिली कुछ नाबालिग लड़कियां मानसिक रूप से बीमार लग रही थीं। कुछ का दिमागी इलाज चल रहा था।

4 of 6
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
इन्हें विजय विहार आश्रम से यहां लाया गया था। बताया जा रहा है कि दिमागी इलाज कराने वाली लड़कियां अक्सर यहां लाई जाती थीं। विजय विहार आश्रम की तरह यहां भी ढेरों दवाइयां मिली हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों के परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही लड़कियों ने कोई भी जवाब ठीक नहीं दे पा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
baba virendra dev dixit
स्वाति जयहिंद ने कहा कि बाबा गोपनीय तरीके से काम कर रहा है। उसके आश्रम गैरकानूनी गतिविधियों के अड्डे प्रतीत होते हैं। सीबीआई को इन आश्रम को तुरंत बंद करा बाबा को गिरफ्तार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baba virendra dev dixit
सीबीआई को मामले में पुलिस और नेताओं की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। स्वाति ने बताया कि आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आयोग के वहां पहुंचने से पहले ही कई लड़कियों को वहां से निकालकर कहीं और पहुंचा दिया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि कभी-कभी रात में लड़कियों के रोने की आवाजें आती थीं। इसके अलावा, रात में कई कारों को आश्रम से घुसते और निकलते देखा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें