उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ के टीपी नगर के बसंत कुंज कॉलोनी में पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया है। इस दर्दनाक घटना में परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर सुसाइड का कदम उठाया है। परिवार के साथ हुई घटना के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है और घर के पास लोगों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन
दर्दनाक: एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
2 of 7
बसंत कुंज विहार निवासी मोहन अरोड़ा पेशे से एक व्यापारी थे। मोहन अरोड़ा की पत्नी, बेटा, पुत्रवधु और पोते ने एक साथ फांसी लगाई है, जबकि उनकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन
दर्दनाक: एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
3 of 7
मोहन अरोड़ा की उम्र 70 साल थी और उनकी पत्नी कृष्णा अरोड़ा की उम्र 65 साल थी। इतना ही नहीं इस सुसाइड मामले में 40 वर्षीय विनित अरोडा, उसकी 38 वर्षीय पत्नी पूजा अरोडा और उनका 15 वर्षीय बेटा अभिषेक शामिल था। बताते चलें कि मोहन अरोड़ा की शेखो पेट्रोल पंप के पास नेशनल ऑटो पार्ट्स की दुकान है, हालांकि अभी तक सुसाइड करने की वजह सामने नहीं है।
दर्दनाक: एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
4 of 7
सुसाइड में इस्तेमाल की गईं रस्सियां नई हैं। पांचों लोगों के आत्महत्या करने के लोगों के होश उड़ गए हैं और क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
दर्दनाक: एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
5 of 7
suicide
क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एसएसपी जे राविंदर गोड, एसपी सिटी ओपी सिंह पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि मामला कर्ज का है, लेकिन वह गंभीर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
6 of 7
कमरे में रखा गया हवन कुंड
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में एक हवन कुंड भी मिला है, जिसकी राख भी ठंडी नहीं हई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले सभी ने पूजा-पाठ भी किया होगा। बहरहाल, इस सुसाइड में सबसे खास बात यह है कि मोहन लाल को छोड़कर सभी के हाथों की नसें भी कटी हुई थी। जिससे लगातार खून बह रहा था।
मौके पर जांच में जुटी पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मोहन अरोड़ा ने अपने, परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी दी है। हैरानी की बात है कि पूरा सुसाइड नोट कंप्यूटर पर टाइप किया गया और उसका प्रिंट निकाला गया है। नोट एक नाकाम शख्स का सफर के नाम के शीषर्क से लिखा गया है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि पूरा परिवार काफी तनाव में चल रहा था।