रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं यूपी की लचर कानून व्यवस्था पर हमेशा एक बड़ा सवाल बनी रहती हैं। इससे एक जुड़ा एक काला सच ये भी है कि ज्यादातर ये घटनाएं जानकारों के हाथों ही होती है। उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मजबूर बेटी सोनाक्षी (बदला हुआ नाम) को अपनी इज्जत बचाने के लिए खूनी मंजर का सहारा लेना पड़ा।
2 of 5
पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बरेली के थाना बारादरी के गोल्डन ग्रीन पार्क की है। यहां 19/2 में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी सोनाक्षी के साथ कथित तौर पर रेप की कोशिश की। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस वारदात में मजूबर बेटी को पिता की हत्या करके अपनी इज्जत बचानी पड़ी। पिता का नाम सोमपाल है और वह इंटर कॉलेज में एक टीचर था।
3 of 5
वारदात की रात दो बजे, नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ घर में सो रही थी। वही मां अपनी दो बच्चियों के साथ मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि पिता काफी समय से इस मौके की तलाश कर रहा था और उस रात मौका पाते ही सोमपाल ने बेटी से जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
4 of 5
सोमपाल ने अपनी बेटी को धर-दबोचा और रेप की कोशिश करने लगा। तब सोनाक्षी ने खुद को बचाना चाहा और विरोध करने लगी, लेकिन सोमपाल उसे फिर से पकड़ने लगा। सोनाक्षी बार-बार पिता से रहम की भीख मांग रही थी और हैरान थी कि उसके अपने पापा ऐसा कैसे कर सकते हैं।
बार-बार समझाने के बाद सोनाक्षी को मजबूरन हिंसा का सहारा लेना पड़ा or उसने लोहे की रॉड ली और सोमपाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि इस घटना के बाद बरेली की पॉश कालोनी में सनसनी फैल गई है।