फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को लेकर डांसर सपना चौधरी का छलका दर्द, कुछ ऐसा बोलीं

Thu, 14 Sep 2017 03:49 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 4
गुरमीत राम रहीम
साध्वी रेप केस में रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को लेकर पूछे सवाल में डांसर सपना चौधरी का दर्द छलक उठा। जानिए, क्या बोलीं वो...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गायिका सपना चौधरी
डांसर सपना चौधरी अपने केस के सिलसिले में चंडीगढ़ हाईकोर्ट पहुंची थी। पत्रकारों से बातचीत में सपना ने राम रहीम के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि किसी एक बाबा के रेप के मामले में पकड़े जाने से सभी बाबाओं को ढोंगी कहना ठीक नहीं है, क्योंकि सभी बाबा एक जैसे नहीं होते। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक पेज से
साथ ही सपना ने अपने विवादित गाने को लेकर कहा कि किसी समाज को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था, इसके लिए मैं माफी मांग चुकी हूं। गौरतलब है कि खांडसा निवासी सतपाल तंवर ने पुलिस में शिकायत देते हुए कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एससी-एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

4 of 4
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
सपना पर एक कार्यक्रम में रागिनी पेश करते हुए एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप है। सपना ने याचिका में कहा कि यह रागिनी विभिन्न लोक गायक पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। इस मामले में उन्हें टारगेट किया जा रहा है और उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें