फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, विकास बराला की गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ, सच हुई बेटी की बात

Thu, 10 Aug 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: विजय जैन
विज्ञापन
1 of 6
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
चंडीगढ़ छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी बनाए गए विकास बराला को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसके बाद भी बहुत कुछ हुआ। बेटी की कही बात भी सच हुई। तस्वीरों में देख‌िए, पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
Vikas Barala Arrested
शुक्रवार रात में हुई घटना के एक दिन बाद पुलिस विकास बराला और आशीष के खिलाफ अपहरण के प्रयास जोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। उधर, इलेक्ट्रानिक मीडिया ने पीड़ित युवती को मुंह ढक कर बयान देने के लिए कहा तो साहसी युवती ने बेखौफ होकर कहा कि  वह अपना मुंह क्यों छिपाए। चेहरा तो उन्हें(आरोपियों को) छिपाना चाहिए, जिन्होंने ये हरकत की है। उसके बाद उसने बिना चेहरा ढके मीडिया को बयान दिए। दूसरी ओर बुधवार को मीडिया के सामने आरोपी अपना चेहरा छिपाते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
Vikas Barala Arrested
11 बजे की बजाय 2.30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचा विकास
जांच में सहयोग करने के लिए विकास अपने साथी के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचा। बारिश के बीच दोनों करीब 2.30 बजे सफेद एसयूवी में पहुंचे। यहां उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। विकास अपने पिता सुभाष भराला की प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद पुलिस स्टेशन पहुंचा। सुभाष भराला ने कहा था कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेगा। पुलिस ने विकास को 11 बजे पेश होने का समन जारी किया था लेकिन वह दिए गए समय के काफी देर बाद पुलिस स्टेशन पहुंचा।

4 of 6
Vikas Barala Arrested
पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी ‘ग्रेट डेवलपमेंट’ बताया
उधर, छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने वाली वर्निका कुंडू ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ग्रेट डेवलपमेंट बताया।  समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हुए वर्निका ने कहा, अगर हम इस तरह के आंदोलन को जारी रखेंगे तो इस तरह की घटना काफी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Vikas Barala Arrested
पुलिस ने दोहराया पीड़िता के पीछा करने का सीक्वेंस
विकास बराला पर ताजे आरोप लगाने का कारण पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि पिछले चार दिन में पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। लूथरा ने दावा किया, हमने पूरा क्राइम सीन को दोहराया है। हमने पीड़िता का पीछा करने की घटना के सीक्वेंस को भी दोहराया। इससे इस मामले में नए तथ्य और नए साक्ष्य उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी। इस मामले की जांच में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका पता लगाने के लिए आरोपियों को रिमांड में लेने की जरूरत है। आरोपियों के साथ भी घटना की सीक्वेंस को दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Exclusive: Vikas Barala
कोई राजनीतिक दबाव नहीं
जब डीजीपी लूथरा से पूछा गया कि क्या आरोपी जांच में सहयोग कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जांच में कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता। अगर मैं ऐसा करता हूं तो इससे जांच प्रभावित होगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। कहा, हम जो भी कर रहे हैं उसे पेशेवर और निष्पक्ष होकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें