केले देखकर कोई भी इन्हें गपकने का मन करेगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलंबियाई ड्रग कार्टेल के लिए काम करने वाले फलों के एकविक्रेता ने करीब 100 किलोग्राम कोकीन नकली केलों में भरकर अपने गोदाम में रख ली। इतनी कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 अरब 26 करोड़ 92 लाख 45 हजार 943 रुपए थी। मामला लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में चला था।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के अजीबो-गरीब तरीके
2 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
मामला जब तस्करी का हो तो क्या-क्या तरकीबें निकल आती हैं। एकबार यूएस-मेक्सिको बॉर्डर पर भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया। गांजे को ऐसे पैक किया गया था कि देखने में हू-ब-हू गाजर लग रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
एकबार ग्लासगो एयरपोर्ट पर 53 वर्षीय महिला ने टॉयलेट में इस्तेमाल किए जाने उत्पादों में करोड़ों की कोकीन की तस्करी करने की कोशिश की, लेकिन दबोच ली गई। ज्यादातर साबुन-शैंपू की बोतलों में कोकीन भरी गई थी। तस्करी का खुलासा यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी ने किया था। बाद में चले मुकदमे में महिला को 7 साल कैद की सजा हुई।
मादक पदार्थों की तस्करी के अजीबो-गरीब तरीके
4 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
ग्वाटेमाला का एक शख्स जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टीनेंटल एयरपोर्ट पहुंचा तो जांच करने पर उसके पास काफी मात्रा में बेफर्स मिले। लेकिन जांच अधिकारियों के होश का तब ठिकाना नहीं रहा जब उन बेफर्स में से कोकीन के पैकेट मिले।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के अजीबो-गरीब तरीके
5 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
इन अनानास में इतनी कारीगरी से कोकीन छिपाई गई थी कोई भी देखता रह जाए। स्पेनिश पुलिस ने ऐसे अनानास के फलों से करीब 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की। कोकीन सेंट्रल अमेरिका से जहाज से आई थी। इतनी ड्रग जहाज के दस कंटेनरों से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के अजीबो-गरीब तरीके
6 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
रितजी तबाथा लेह नाम की इस महिला को साल 2013 में उस वक्त दबोच लिया गया जब बगोटा एयरपोर्ट पर 2 किलोग्राम कोकीन ले जाने की कोशिश कर रही थी। महिला ने गर्भवती होने का नाटक किया था। जांच करने पर पता चला कि गर्भवती दिखने के लिए महिला ने नकली पेट लगा रखा था जिसमें कोकीन छिपाई गई थी।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के अजीबो-गरीब तरीके
7 of 8
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : telegraph.co.uk
साल 2011 में कोलंबियाई सैनिकों ने ऐसी सब-मैरीन जब्त की जिसे टिंबीकुई तस्करों ने मेक्सिकों में करीब 8 टन कोकीन ले जाने के लिए तैयार किया था।