फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एटा हादसा: पल भर में खत्म हुई मासूमों की जिंदगी, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Tue, 24 Jan 2017 02:35 PM IST
सुशील कुमार / बसु जैन, अमर उजाला, एटा
1 of 12
कोहरे के कारण आज एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 25 बच्चों की मौत हो गई। तस्वीरें बता देंगी हादसा, कितना दर्दनाक था।

2 of 12
हादसा, स्कूली बस के ट्रक में टकराने से हुआ। ये सभी स्कूल बस में जा रहे थे। अलीगंज में असदपुर के पास यह बस कोहरे के कारण बालू लेकर जा रहे ट्रक से टकरा गयी।

3 of 12
बस में कुल 61 बच्चे सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस का ड्राइवर सीट से एंट्री गेट तक का हिस्सा ट्रक में कोल्लापस कर गया। कई बच्चे अभी भी बस ओर ट्रक के बीच फंसे हैं। उन्हें निकलने का कार्य प्रशासन कर रहा है।

4 of 12
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या भी अभी काफी बढ़ सकती है। बस में सवार सभी बच्चे एलकेजी और यूकेजी के थे। बता दें की अलीगंज का जेएस पब्लिक स्कूल की बस से ये हादसा हुआ है।

5 of 12
घटना के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि स्कूल की मान्यता भी रद्द की गयी है।
विज्ञापन

6 of 12
बताया जा है कि इस भयानक हादसे का शिकार पैदल स्कूल जा रहे कुछ बच्चे भी हुए हैं। ये बच्चे अभी भी ट्रक के नीचे दबे हैं। 

आगे देखें खबर से जुड़ी भयानक तस्वीरें...

7 of 12
इस हादसे में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बता दें की अलीगंज का जेएस पब्लिक स्कूल प्रशासन के कोहरे के कारण छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला था।

8 of 12
घटना के बाद हरकत में आये अधिकारियों ने स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

9 of 12
स्कूली बसों के बड़े हादसे पहले भी होते रहे हैं लेकिन स्कूल प्रशासन इन हादसों से कोई सबक नहीं लेता। ज्यादातर स्कूलों की बसें बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं।

10 of 12
देश के डीजीपी जावीद अहमद ने हादसे को लेकर किया ट्वीट कर दुख जताया है और हादसे के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं।

11 of 12
मृत बच्चों के शवों के पास रोते-बिलखते परिजन।
Next
AU ऐप में पढ़ें