फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के ऐसे 10 मासूम बच्चे जो शौक, पैसे और बदले की आग में हो गए खूंखार

Tue, 10 Jan 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बदलते परिवेश में बच्चे वक्त से पहले ही बड़े हो रहे हैं। एक तरफ वे कम उम्र में तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम भी दे रहे हैं। चोरी, अपहरण, फिरौती, किडनैपिंग, ब्लैकमेलिंग और रेप से लेकर हत्या करने से भी उन्हें कोई परहेज नहीं है। ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जब किशोरों ने अपनी यौन इच्छाओं की तृप्ति के लिए छोटी बच्चियों तक को शिकार बनाया है। पैसा और पावर का नशा भी मासूमों को अपराध की दुनिया में धकेलने से पीछे नहीं है। आईए बताते हैं दुनिया के ऐसे 10 खतरनाक बच्चों की टेरर कहानी, जो शौक, पैसा और बदले की आग में हो गए खूंखार।
विज्ञापन

2 of 11
ये मानना काफी मुश्किल है कि 6 साल का बच्चा किसी का कत्ल कर सकता है, लेकिन ऐसा हुआ जब कार्ल न्यूटन माहन नाम की लड़के ने अपनी दोस्त का कत्ल कर दिया। कार्ल और उसका दोस्त एक दिन पैसा इक्टठे करने की कोशिश कर रही थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इससे नाराज कार्ल ने अपने दोस्त से बदला लेने की ठान ली और घर से पिता की शॉर्टगन निकालकर दोस्त को गोली से उड़ा दिया। उस समय कार्ल को हत्या का सबसे छोटा क्रिमिनल माना गया। इस आरोप कार्ल को 15 साल के लिए बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 11
यहीं नहीं हत्या करने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, लेकिन ईष्या एक ऐसा भाव है जो अक्सर क्राइम के पीछे का बहुत बड़ा कारण बनता है। इसी कारण पेसिनेवनिया में एक 11 साल के बच्चे ने अपने पिता की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को शॉर्टगन से मौत के घाट उतार दिया। घटना साल 2009 की है, जब जॉर्डन ब्राउन नाम के बच्चे ने बेड पर उल्टी लेटी हुई गर्लफ्रेंड के सिर में गोली उतार दी। चौंका देने वाली बात है कि ये शॉर्टगन उसे उसके जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दी गई थी। कथित तौर पर हत्या करने के बाद जॉर्डन अपने स्कूल चला गया और जब इस चीज के बारे में उससे पूछा गया तो ऐसे पेश आया कि जैसे उसे कुछ पता ही नहीं है।

4 of 11
अमेरिका के कैलीफोर्निया में 1983 में 14 और 15 साल की दो लड़कियों को खूनी खेल खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लड़कियों का नाम शिर्ले और साइंडी कोलियर है। बताया जाता है की घर में बड़ें लोगों से डांट और अपने ही माता-पिता व रिश्तेदारों से शोषित होने पर इन दोनों लड़कियों में इतना गुस्सा भरा हुआ था कि इसी गुस्से में दोनों लड़कियों ने एक महिला का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। चौंका देने वाली बात है कि शिर्ली डायरी लिखा करती थी, जिसमें उसने अपने जुर्म की कहानी को भी बयां किया था।
विज्ञापन

5 of 11
अगर बच्चे अचानक या नासमझी में कानून को अपने हाथ में तो वह अपराध नहीं माना जाता लेकिन वह अगर इसे अपनी आदत बना ले तो वह क्रिमिनल बन जाता है। साल 2007 में अमरजीत साडा (8) नाम के बच्चे को तीन कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप था कि इसने अपनी 1 साल और 6 महीने की चचेरी बहनों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि ये दोनों घटनाएं परिवार ने छुपा ली लेकिन अमरजीत के कत्ल करने की सनक यहीं खत्म नहीं हुई उसने अपने पड़ोस में रहने वाले छह महीने के बच्चे का भी कत्ल कर डाला, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

6 of 11
महज 14 साल के माइकल हरनानडेज को भी अपने बेस्ट फ्रेंड के कत्ल का आरोपी माना गया था। माइकल ने अपने दोस्त स्कूल को बाथरूम में कुछ दिखाने के बहाने बुलाया था और वहां उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। हत्या की सनक में डूबे माइकल ने आखिर में दोस्त का गला काट दिया। इस दौरान वहां एक बच्चा आया जिसने माइकल को खून के सन्ने हुए हाथ धोते हुए देखा। डरे और सहमे बच्चे ने मौके पर गार्ड को बुला लाया तब माइकल खून से सन्ने हुए कपड़ों के साथ अपनी क्लास में बैठा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया कि वह अपने घर में होने वाले व्यवहार से नाराज रहा करता था। चौंका देने वाली बात है कि उसने अपने नोटबुक में दो नाम और लिखे हुए थे जिनका वह कत्ल करना चाहता था। इसमें उसकी बड़ी बहन और एक दोस्त का नाम शामिल था। 
विज्ञापन

7 of 11
murder by children
14 साल के बच्चे ग्राहम यंग को उसके परिवार को खत्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिता अपने बेटे ग्राहम को कैमेस्ट्री में निपुण करना चाहते थे और एक समय ऐसा आया कि वह छोटी सी उम्र में पोस्ट-ग्रेजुएट्स को टक्कर देने लगा। लेकिन किसको पता था कैमेस्ट्री में निपुण होने की सनक उसे एक कातिल बना डालेगी। उसने अपनी सौतेली मां को जहर दे दिया। इस आरोप में उसे जेल भी भेजा गया था जहां से 23 साल की उम्र में छूटने के बाद ग्राहम को धमकी दी गई कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया तो उसे जेल काटनी  पड़ सकती है। कैमेस्ट्री टेस्ट की सनक में डूबे ग्राहम ने फिर से दो लोगों को जहर दे डाला, जिसके आरोप में उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई। बताया जाता है कि 1990 में कारावास में ही जहर खाने की वजह से ग्राहम की मौत हो गई थी।
 

8 of 11
एरीक स्मीथ नाम के 13 साल के बच्चे को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डेरिक नाम के बच्चे की लाश उसके घर के पास बरामद की गई थी। कोई इस बात का शक भी नहीं कर सकता कि नासमझ एरीक, डेरिक की हत्या कर सकता है। खुलासा हुआ कि एरिक ने कथित तौर पर डेरिक का गला घोंटा और बाद में पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। चौंका देने वाली बात है कि एरिक को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था और जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तो वह उसे एंजॉय कर रहा था। 

9 of 11
murder by children
ज्यादातर लड़कियां अपने दोस्तों और उनसे जुड़े खुशी के पलों को अपनी डायरी में लिखती हैं, लेकिन अलयशा बसटमंटे बाकी दूसरी लड़कियों से बिलकुल अलग थी। उसने अक्टूबर 2009 में 8 साल की एलिजाबेथ ऑल्टन का कत्ल किया और कत्ल की कहानी अपनी डायरी में दर्ज की। उसने हत्या करने के बाद अल्यशा की लाश को दफन कर दिया। बताया जाता है कि वह घर में अपने दो भाईयों को प्रताड़ित करती थी और उसकी वीडियो को यूट्यूब पर भी अपलोड किया करती थी।

10 of 11
हत्या
11 साल की मैरी बेल और उसकी दोस्त नोरमा बेल को 1968 में दो बच्चों के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि जिस एक बच्चे का कत्ल किया गया उसका नाम मार्टिन ब्राउन था जिसकी उम्र महज 4 साल थी।
विज्ञापन

11 of 11
murder by children
जेस्से पोमेरॉय एक ऐसा बच्चा था जिसने महज 11 साल की उम्र में सात से ज्यादा बच्चों पर जानलेवा हमला किया था। जेस्से अपने निशानों को बांधता था फिर उन्हें बेरहमी से पीटा करता था। लेकिन वह जब पीटने से ऊब गया तो उसने कत्ल करना शुरू कर दिए, जिसके लिए वो धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया करता था। इन आरोपों के लिए जेस्से को 12 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया। 21 साल की उम्र में बाल गृह से छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें