जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो दिवसीय प्रबंधन महोत्सव ‘अग्रता’ में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच एकल एवं समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
‘अग्रता’ महोत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, सेके्रटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रति कुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो. विकास त्रिपाठी, प्रो. सोमेश धमीजा, प्रो. कन्हैया सिंह विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में मां सरस्वती एवं स्व. गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पहले दिन शतरंज, रंगोली एवं साइनटून्स, केस स्टडी, एक्स्टेम्पोर एवं डिबेट और रस्साकशी आदि प्रतियोगिताएं हुई। दूसरे दिन हुई कलर्स ऑफ इंडिया, नुक्कड़ नाटक, फाइन आट्र्स, ऐड-मैड, फेस पेंटिंग एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बिजनेस प्लान, मटकी फोड़, ऑनलाइन गेम, ट्रेजर हंट आदि प्रतियोगिताएं भी हुई।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संचालन प्रो. विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में अवनीश शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में आचार्य प्रथमेश लाल गोस्वामी, अनेता खेत्रपाल, किरन शर्मा, अभय, शिल्पी सक्सेना, प्रतिभा शर्मा एडवोकेट, डॉ. लक्ष्मी गौतम, श्रीकांत आदि रहे। इस दौरान डॉ. अंकित सक्सेना, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. उत्कल खंडेलवाल, डॉ. सत्येंद्र यादव, अरुण कौशल, जितेंद्र दीक्षित, सीमांत यादव, योगेश चौहान, डॉ. अरुणा धमीजा, अनीसिया शर्मा, इला आनंद, हिमानी ओबेरॉय, डॉ. सुचिता अग्रवाल, गुंजन कुलश्रेष्ठ, शिवम् भारद्वाज, डॉ.राजीव सिकरोरिया, रामकुमार द्विवेदी, अनिरुद्ध विजय, शिव पुंडीर, शेफाली गर्ग, डॉ. रीना तिवारी, रेखा आदि मौजूद रहे।
इन संस्थानों ने किया प्रतिभाग-
डीईआई डीम्ड यूनिवर्सिटी(आगरा), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, राजीव एकेडमी, अमरनाथ गल्र्स कॉलेज, बीएसए कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, डेल्ही स्कूल ऑफ फाइन आट्र्स, संस्कृति यूनिवर्सिटी, बन महाराज वृंदावन समेत अन्य स्कूलों ने प्रतिभाग किया।