फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 करोड़ आवेदकों के लिए बुरी खबर, रेलवे के 90 हजार पदों के लिए किया था आवेदन

Mon, 14 May 2018 09:19 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
indian railways
रेलवे ने हाल ही में करीब एक लाख पदों के लिए रिक्तियां निकाली थीं। जिसके लिए करीब दो करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं। परीक्षा आयोजित कराने वाले अधिकारियों ने भी इतने आवेदन की उम्मीद नहीं की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
indian railway
खबरों की माने तो लगभग एक लाख भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि एक लाख रिक्त पदों के लिए रिकॉर्ड दो करोड़ 37 लाख आवेदन आएं हैं यानि एक पद के लिए 237 दावेदार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
indian railways
सभी आवेदनों की छटाई में रेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसके बाद सभी राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ परीक्षा केंद्रों की बुकिंग दूसरी चुनौती है। यही नहीं प्रवेश पत्र वितरण भी एक अलग समस्या है। जिससे अधिकारियों को निपटना पड़ रहा है। 

4 of 5
indian railway
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी में अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मई में प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी लेकिन एक लाख रिक्त पदों के लिए दो करोड़ 37 लाख आवेदन आने से रेलवे सकते में है। सभी आवेदनों की छटनी में रेलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए आयु शैक्षिक योग्यता व फीस में संशोधन किए जिस कारण भी अधिकारियों को मेहतन करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे
अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र कब तक वितरण किए जाएंगे और परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जबकि फरवरी-मार्च में रेलवे दावा कर रहा था कि दिसंबर 2018 तक प्रवेश पत्र जारी करने, परीक्षा कराने, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट आदि पूरा कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा समय पर आयोजित नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें