स्टूडेंट्स के लिए बड़ी जरूरी खबर। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपको स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। देखिए ये खबर, वरना पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
स्टूडेंट्स
मानव संसाधन मंत्रालय ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का ऐलान किया है। इसके तहत अब स्कॉलरशिप लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा। अगर ऐसा नहीं करते तो छात्रवृति से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 8
स्टूडेंट्स
मंत्रालय के नोटिस के मुताबिक, जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार नहीं है, उन्हें 30 जून तक आधार के लिए एनरॉलमेंट कराना होगा। आधार मिलने तक छात्रवृति की सुविधा जारी रखने के लिए आधार आवेदन या एनरॉलमेंट स्लिप देना होगा।
4 of 8
स्टूडेंट्स
बताया जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे की वजह छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है। साथ ही आधार की वजह से आपको कई सारे दस्तावेज लगाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। यह नियम जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के स्टू़डेंट्स पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 8
स्टूडेंट्स
अधिकारियों ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड नहीं है वो स्कॉलरशिप के लिए आधार एनरोलमेंट आईडी स्लिप, आधार एनरोलमेंट आवेदन, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आधार कार्ड प्राथमिक दस्तावेज रहेगा।
विज्ञापन
6 of 8
स्टूडेंट्स
बता दें कि इससे पहले ईपीएफओ से जुड़े खाताधारकों और पेंशनरों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बनाया गया है। ईपीएफओ ने खाता धारकों और पेंशनरों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर या उसके लिए आवेदन का सबूत जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
स्टूडेंट्स
आधार के बिना न तो राशन खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी और न ही एलपीजी पर। ऑयल कंपनियों ने निर्देश जारी किए हैं कि सब्सिडी उन्हें ही दी जाए जिनके आधार कार्ड गैस कनेक्शनों से लिंक हैं। ये निर्देश भी जारी किए हैं कि अगर गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं कराया है तो 30 जून तक करा लें।
अब एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी है। जेईई मेन्स के फॉर्म भरने के लिए भी इसे जरूरी कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन में आधार नंबर देना जरूरी होगा। जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के आवेदकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।