दिल्ली से महोबा जा रही एक महिला ने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में ही बेटे को जन्म दिया है। ग्वालियर में जच्चा-बच्चा को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का नाम 'क्रांति' रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 3
ग्वालियर में पुलिस अधिकारी बच्चे को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से महोबा जा रही एक महिला ने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। चंबल के बीहड़ों से जब ट्रेन गुजर रही थी, तब महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में साथ में यात्रा कर रहे पति और अन्य महिला यात्रियों ने मदद की और स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला अधिकारियों ने ट्रेन से जच्चा-बच्चा को उतारकर मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
2 of 3
दिल्ली से महोबा जा रही महिला ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला का नाम ज्योति और वह अपने पति आकाश के साथ महोबा जा रही थी। साथ में जेठानी ममता भी थीं। राजस्थान से जैसे ही ट्रेन मध्य प्रदेश के इलाके में आई, ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने तत्काल टिकट निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। तब तक जेठानी और स्लीपर कोच में सवार अन्य महिलाओं ने मदद की और ज्योति ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।