पानी को लेकर एमपी में मचा हाहाकार, स्कूल छोड़ पानी ढो रहे बच्चे
Fri, 08 Apr 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के छतरपुर में पानी को लेकर हाहाकार मचा है, आलम ये है कि लोग कई-कई मील पैदल चलकर और पहाड़ चढ़कर पानी लाने को मजबूर हैं।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
सबसे बड़ी समस्या पानी के स्रोत को लेकर है, जो बहुत दूर एक पहाड़ पर है। लोग मीलों दूर का सफर करने के बाद पानी लाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
वहां एक प्राकृतिक स्रोत से बहुत थोड़ी मात्रा में निकलते पानी से जैसे तैसे वह अपने बर्तन और घड़े भरकर वापस लौटते हैं।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
घरों से पानी के स्रोत की दूरी इतनी है कि लोग रात को पानी लेने के लिए निकलते हैं और सुबह वापस लौटते हैं।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
आलम ये है कि छोटे बच्चे स्कूल छोड़कर घरवालों के साथ पानी लाने में जुटे हुए हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई भी बंद हो गई है।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
कुछ ऐसी ही समस्या राज्य के टीमकगढ़ में भी है। जहां पुलिस की निगरानी में पानी का वितरण किया जा रहा है।
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक कांस्टेबिल को तैनात किया गया है जिससे पानी लेते समय लोग झगड़ा न करने लगे।