फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी के इस चौक की पहचान हैं विघ्नहर्ता गणेश, चार दशकों से हर साल लग रहा मेला

Thu, 08 Sep 2022 08:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: कटनी के इस चौक की पहचान हैं विघ्नहर्ता गणेश, चार दशकों से हर साल लग रहा मेला
विज्ञापन
1 of 3
गणेश मंदिर, कटनी - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एक चौक का नाम भगवान गणेश के नाम पर पड़ा गया है। इस क्षेत्र को वीआईपी रोड नाम देने की कोशिश भी हुई लेकिन भगवान गणेश के प्रति लोगों की श्रद्धा के आगे नगर निगम को भी झुकना पड़ा और अंततः आज इस पूरे चौक की पहचान भगवान गणेश के नाम से होती है। बताया जाता है स्वर्गीय अशोक अग्रवाल यहां चार दशक से भी पहले से इस चौक में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया करते थे, उसी दौरान महाराज विष्णु देवानंद सरस्वती शंकराचार्य जी का कटनी आगमन हुआ जहां उनके द्वारा गणेश मंदिर निर्माण करने का निर्देश दिया। जिस पर अशोक अग्रवाल ने उस स्थान पर भव्य गणेश मंदिर का निर्माण करवाया और देख रेख की जिम्मेदारी त्रिलोकीनाथ अग्रवाल को मिली।
 
विज्ञापन

2 of 3
गणेश जी के नाम से जाना जाता है चौक - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश मंदिर निर्माण के बाद से ही इस क्षेत्र का नाम लोगों ने गणेश चौक कर दिया। वहीं, यहां हर वर्ष गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें कटनी के अलावा आस-पास के जिले के लोग भी शामिल होते हैं। मंदिर के पुजारी की माने तो जिले में गणेश जी की सबसे भव्य प्रतिमा गणेश चौक में ही रखी जाती है, कहां जाता है, जो भी यहां भगवान गणेश से मन्नत मांगता है। उसकी मनोकामना पूरी होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हर साल गणेशोत्सव में लगता है मेला - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि हम लोग हर साल यहां आते हैं, यहां भगवान के दर्शन करने का अलग ही आनंद है। यहां लगने वाला मेला काफी प्रसिद्ध है, जिसे अग्रवाल परिवार जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित करता है। दर्शन करने मंदिर पहुंची रंजू ने बताया कि यह जिले का पहला गणेश मंदिर हैस जिसे 40 वर्षों से पहले बनवाया गया और इस पूरे क्षेत्र का नाम ही गणेश चौक से जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें