Rangpanchami Mahakal Temple 2023 :धुलेंडी के बाद अब भगवान महाकाल के दरबार में रंगपंचमी का आयोजन 12 मार्च रविवार को होगा। राजाधिराज भगवान महाकाल टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेलेंगे।
विज्ञापन
1 of 3
रंगपंचमी पर बाबा महाकाल को टेसू के फूलों का रंग अर्पित किया जाएगा।
- फोटो : फाइल फोटो
धुलेंडी के बाद अब भगवान महाकाल के दरबार में रंगपंचमी का आयोजन 12 मार्च रविवार को होगा। राजाधिराज भगवान महाकाल टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेलेंगे। रंगोत्सव के लिए तीन क्विंटल टेसू के फूल मंगवाए गए हैं। शनिवार से मंदिर परिसर में फूलों से रंग तैयार किया जाएगा। रविवार को भस्म आरती में परंपरा के रंग बिखरेंगे।
विज्ञापन
2 of 3
रविवार को भस्म आरती में परंपरा के रंग बिखरेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर रंग की अपनी परंपरा है और भगवान महाकाल फूलों के प्राकृतिक रंग से होली खेलते हैं। हर बार की तरह इस बार भी बड़ी मात्रा फूल मंगवाए जाएंगे।
महाकाल के दरबार में रंगोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में पुजारी महेश गुरु के मार्गदर्शन में शनिवार से रंग तैयार करने का कार्य प्रारंभ होगा। इस रंग में प्राकृतिक सुगंधित द्रव्य का मिश्रण भी किया जाएगा। रविवार तड़के चार बजे भस्म आरती में इसी प्राकृतिक सुगंधित रंग से भगवान के साथ होली खेली जाएगी। दर्शनार्थी भी भक्ति के रंग में सराबोर होंगे।