फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में जहरीली गैस से चार मौतें: चैंबर देखने एक उतरा था, उसे बचाने में तीन और मारे गए; गेट काटकर निकाला

Sun, 01 Nov 2026 09:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के श्री गंगा रेस्टोरेंट में फूड वेस्ट टैंक का निरीक्षण करने उतरे एक कर्मचारी को बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी चैंबर में उतर गए। जहरीली गैस से चारों की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
उज्जैन में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
देवास रोड स्थित श्री गंगा रेस्टोरेंट में फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत के मामले में रविवार को पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी। सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और चैंबर का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, चारों मृतकों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यहां स्थित है वो चैंबर - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट के फूड वेस्ट टैंक में जाम होने के कारण सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी चैंबर के भीतर फंस गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग भी अंदर उतरे, लेकिन जहरीली गैस और दम घुटने की स्थिति के कारण चारों बाहर नहीं निकल सके।

 
विज्ञापन

3 of 6
चैंबर का गेट तोड़ने की मशक्कत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर माधव नगर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। चैंबर का गेट नहीं खुलने पर कटर मशीन की मदद से उसे काटा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

4 of 6
उज्जैन की इस होटल में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार मृतकों की हुई पहचान
हादसे में कमलेश और नितिन निवासी वाल्मीकि नगर, वाहिद निवासी सोमवारिया और मनोज निवासी झालावाड़ की मौत हुई है। चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
हताहतों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जांच
रविवार सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों को टैंक में उतारने से पहले गैस की जांच की गई थी या नहीं और उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। रेस्टोरेंट प्रबंधन की भूमिका और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेट तोड़कर फंसे लोगों को निकाला। - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन घायल
रेस्क्यू के दौरान एसआई धर्मेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक संतोष और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है। वहीं, सफाईकर्मी हेमराज समय रहते चैंबर से बाहर निकल आया था। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच जारी है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चार-चार लाख की सहायता
उज्जैन की घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उज्जैन में एक निजी होटल में चैंबर की सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में चार लोगों के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें