फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल का त्रिनेत्र खुला, मस्तक पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर रमाई गई भस्म

Wed, 21 May 2025 09:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंगलवार को बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिनेत्र और चंदन का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी अर्पित किया गया।
विज्ञापन
1 of 3
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर त्रिनेत्र सहित आकर्षक स्वरूप में पूजन सामग्री से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने दर्शन कर "जय श्री महाकाल" के उद्घोष किए। 

ये भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल में आज चलेगी लू, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन

2 of 3
बाबा महाकाल का किया गया अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
कालों के काल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवानों की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक, दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।

ये भी पढ़ें: महिला आयोग की रिपोर्ट में नेटवर्क और फंडिंग की आशंका, सरकार को सौंपी जांच सिफारिशें
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिनेत्र और चंदन का श्रृंगार किया गया, जिससे वे अत्यंत आकर्षक नजर आ रहे थे। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें