पंचक्रोशी यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
यहां से शुरू हुई पंचक्रोशी यात्रा
बुधवार 23 अप्रैल की सुबह श्रद्धालुओं ने नागचंद्रेश्वर मंदिर पटनी बाजार से भगवान का पूजन-अर्चन कर और बल प्राप्त कर यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा लखेरवाड़ी से होते हुए छत्री चौक, सराफा, कंठाल चौराहा, निजातपुरा, कोयला फाटक चौराहा, उद्योगपुरी, ढांचा भवन, होटल नक्षत्र के सामने, उंडासा, पिंगलेश्वर, श्री सिंथेटिक चौराहा, धतरावदा, लालपुर, सेफी नाका चौराहा, शक्करवासा, शनि मंदिर, महावीर तपोभूमि चौराहा, राघौपिपलिया, करोहन, गोंदिया, तालोद, बंबोरा, नलवा चौपाटी, अंबोदिया, नईखेड़ी, आजमपुरा, सोढंग नाका चौराहा, केडी पैलेस, जैथल, आगर रोड पुराना टोल टैक्स, उंडासा होते हुए पुनः होटल नक्षत्र के सामने से ढांचा भवन, उद्योगपुरी, कोयला फाटक चौराहा, निजातपुरा, कंठाल चौराहा, सराफा, छत्री चौक, नागचंद्रेश्वर मंदिर पर बल वापस कर रामघाट पर स्नान पश्चात यात्रा समाप्त होगी। यह यात्रा पूरे पांच दिनों तक चलेगी।