सीएम डॉ. मोहन यादव के परिवार में बुधवार को शादी समारोह था। इस दौरान उन्हें बधाई देने और विवाह समारोह में शरीक होने कई मंत्री-विधायक पहुंचे। सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में बुधवार को भतीजे का विवाह समारोह था। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायकगण, संत जन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, बालयोगी संत उमेशनाथ महाराज, डॉ सत्यनारायण जटिया, विशाल राजोरिया, रुप पमनानी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।