Baba Mahakal Bhasma Aarti Today: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान हर दिन बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को एक बार फिर श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीगणेश स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन किए।