बाब महाकाल मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
त्रिपुंड और मुकुट लगाकर सजे बाबा महाकाल
वहीं, आज दीपावली पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चंद्र और मुकुट लगाकर उन्हें सजाया गया। फूलों की माला से भी बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया गया, फिर पंचामृत अभिषेक के साथ केसर युक्त जल अर्पित किया गया। भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, चंद्र और मुकुट लगाकर विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।