महाकाल लोक की तैयारियों का जायजा सीएम शिवराज खुद ले रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
ये करेंगे पीएम की अगवानी
इंदौर विमानतल पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री के इंदौर एवं उज्जैन आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए राज्य शासन ने मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किए हैं। राज्य शासन ने उज्जैन हेलीपैड पर 11 अक्तूबर को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, महाकाल मंदिर में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर और सभा-स्थल उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किया है।
फाइव लेयर सुरक्षा में रहेंगे पीएम
उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइव लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौ से ज्यादा SPG जवान घेरकर चलेंगे। काफिले के आगे एडवांस सिक्युरिटी कार चलेगी जो आसपास की सभी रिमोट कंट्रोल डिवाइस को जाम कर देगी। साथ ही भवनों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। चार हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 'श्री महाकाल लोक' और पीएम के कार्यक्रम स्थल के आसपास हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरे शहर में 200 से ज्यादा ड्रोन से नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में 8 काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ियां चलेंगी, जो उज्जैन की पुलिस लाइन में पहुंच गई हैं।