फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Lok: मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- उज्जैनवासियों के लिए यह आयोजन 'शिव दीपावली', सजाएं अपने घरों को

Sun, 09 Oct 2022 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने आवासों और प्रतिष्ठानों में दीपावली जैसा प्रकाश पर्व मनाना आरंभ कर दें। "श्री महाकाल लोक" के भव्य लोकार्पण समारोह में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक यह संदेश पहुंचे कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का जन-जन इस अलौकिक समारोह को "शिव दीपावली" के स्वरूप में मना रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
यूं दिखेंगे महाकाल लोक के नजारे - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन के महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह उज्जैन में थे। उन्होंने उज्जैन वासियों से 11 अक्टूबर को घरों को दीपावली जैसा सजाने का निवेदन भी किया है।

त्रिवेणी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने आवासों और प्रतिष्ठानों में दीपावली जैसा प्रकाश पर्व मनाना आरंभ कर दें। "श्री महाकाल लोक" के भव्य लोकार्पण समारोह में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक यह संदेश पहुंचे कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का जन-जन इस अलौकिक समारोह को "शिव दीपावली" के स्वरूप में मना रहा है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उज्जैन नगर के नागरिकों से अपील की है कि सभी अपने घरों और छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों पर रंगोली, सजावट, प्रकाश और दीपमालिका सजाएं और आयोजन को एतिहासिक स्वरूप प्रदान करने में योगदान करें।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समारोह को लेकर उत्साह का वातावरण है। - फोटो : सोशल मीडिया
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समारोह को लेकर उत्साह का वातावरण है। बाबा महाकाल जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि यातायात और पार्किंग की व्यवस्था इस तरह से हो कि उज्जैन के सभी स्थानीय निवासी सुविधा जनक तरीके से समारोह में आ सकें। अन्य जिलों से आ रहे सभी श्रद्धालुओं को 'प्रसाद प्वाइंट' नगर में उनके प्रवेश द्वारों के बाहर ही स्थापित किए जाएं। उनके प्रसाद के पैकैट्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों और प्रत्येक पैकेट में बाबा महाकाल के प्रसाद का एक लड्डू अवश्य शामिल रहे। मंत्रीजी ने बैठक में पेयजल, घाट स्वच्छता, मोबाइल टायलेट्स, पार्किंग, यातायात रूट परिवर्तन सहित सभी व्यवस्थाओं की समितियों के प्रभारियों व सदस्यों से आग्रह किया कि सभी व्यवस्थापकों को प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था के समन्वय अनुसार अपना प्रबंधन करना है ताकि कोई विवाद या अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हो सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए शहर को सजाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी संबोधित किया। बैठक में कई समिति प्रभारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिन्हें विचार में लिया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने भी अपने विचार रखे। बैठक में पूर्व मंत्री पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, नगर निगम परिषद सभापति कलावती यादव व वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल मंच पर उपस्थित थे। बैठक में आयोजन से जुड़ीं सभी समितियों व उप समितियों के अध्यक्षों, प्रभारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें