बाबा महाकाल के आंगन में महाकाल महिला भजन मंडली द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। मंजू शर्मा एवं नंदा पंवार ने बताया कि महाकाल महिला भजन मंडली द्वारा यह फाग उत्सव विगत 21 साल से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
गीत गाकर नृत्य भी किया
- फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में सभी सखियों ने इस परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान मंजू शर्मा, नंदा पवार, सुनीता पवार, अलका मिश्रा, रूपाली अग्रवाल और लक्ष्मी परिहार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने फाग उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
3 of 8
गीत गाती हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में पांच मार्च को महानगर संकीर्तन के साथ गौर पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत होगी।
4 of 8
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर में आकर्षक विद्युत और पुष्प सज्जा होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
उज्जैन भजन मंडली
- फोटो : अमर उजाला
पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया, इस्कान मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा पर गौर पूर्णिमा महोत्सव बनाया जाता है। इस बार भी पांच मार्च से चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम 5 बजे महानगर संकीर्तन निकाला जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
मंदिर में मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इस्कानवृंद मृदंग की थाप पर हरि नाम संकीर्तन करने हुए निकलेंगे। छह मार्च को शाम 7.40 बजे अधिवास महोत्सव मनाया जाएगा। रात 8 बजे गौर कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
नृत्य करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सात मार्च को तड़के 4.30 बजे मंगला आरती होगी। सुबह 7.05 बजे वृंदावन के बृजसुंदर प्रभुजी द्वारा गौर कथा सुनाएंगे। सुबह 8.30 बजे भगवान के श्री विग्रह के दर्शन होंगे। शाम 4.30 बजे भक्तिप्रेम स्वामीजी महाराज द्वारा गौर कथा सुनाई जाएगी।