फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल की तीसरी सवारी: तीन स्वरूपों में हुए राजाधिराज के दर्शन, सीएम ने सपत्निक की पूजा-अर्चना, झांझ भी बजाया

Mon, 01 Aug 2022 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल की तीसरी सवारी: तीन स्वरूपों होंगे भगवान के दर्शन, मुख्यमंत्री सपत्नीक हुए शामिल
विज्ञापन
1 of 4
महाकाल की तीसरी सवारी में तीन स्वरूपों में दर्शन देंगे भगवान। - फोटो : सोशल मीडिया
सावन माह के तीसरे सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। तीन रूपों में भगवान के दर्शन होंगे। परंपरा अनुसार भगवान महाकाल का पूजन किया गया। बाबा महाकाल शिव तांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले हैं। पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश विराजित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्निक पहुंचे हैं। सोमवार को लाखों भक्त महाकाल की सवारी का हिस्सा बनने उज्जैन पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
महाकाल की तीसरी सवारी में लाखों लोग उमड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार शाम चार बजे सवारी शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी, जहां बाबा का अभिषेक होगा। इसके बाद सवारी फिर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। शाम 4 बजे सवारी के मंदिर से बाहर आते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सवारी में सीएम शिवराज भी सपरिवार शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आज उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होकर पूजा-अर्चना की एवं जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके बेटे भी थे। शिवराज इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम से सीधे उज्जैन पहुंचे हैं। सीएम सवारी में भी साथ चल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने बाबा का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशासन के अनुमान के मुताबिक बाबा की सवारी में कम से कम ढाई लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने इसके लिहाज से तैयारी भी की है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने से प्रशासन को अतिरिक्त मेहनत करना पड़ रही है। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने नजर रखी हुई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें