फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harsha Richhariya: इन वजहों से परेशान महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा बाबा महाकाल की शरण में पहुंची, दो घंटे बिताए

Tue, 04 Mar 2025 02:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Harsha Richaria: बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद हर्षा रिछारिया ने कहा कि जैसा सुना था उससे भी अधिक अनुभव भस्म आरती में हुआ है। मैं यह नहीं बता सकती कि बाबा महाकाल के दरबार से मुझे कितनी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
1 of 4
हर्षा रिछारिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया अब बाबा महाकाल की शरण में पहुंची है। हर्षा रिछारिया इन दिनों काफी परेशान चल रही है। उन्होंने हाल ही में आत्महत्या की धमकी भी दी थी। उनका आरोप है कि एआई के जरिए उनके गंदे फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं। साथ ही फेक आईडी बनाकर फ्रॉड और स्कैम भी किया जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच में 55 फेक आईडी के खिलाफ शिकायत दी है। 

इन बस तमाम परेशानियों के बीच हर्षा रिछारिया मंगलवार को कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुई और करीब 2 घंटे तक नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि सोश्यल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। साथ ही मस्तक पर तिलक लगवाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद  हर्षा रिछारिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जैसा सुना था उससे भी अधिक अनुभव भस्म आरती में हुआ है। मैं यह नहीं बता सकती कि बाबा महाकाल के दरबार से मुझे कितनी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
हर्षा रिछारिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
साध्वी के रूप में हुई थी चर्चित
दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सुर्खियां बटोरने वालीं हर्षा रिछारिया का भोपाल से गहरा नाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश और बचपन मध्य प्रदेश में बीता है। वह देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में रहती हैं। जबकि, उनका पूरा परिवार भोपाल में रहता है। हर्षा महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के तौर पर चर्चित हुई थी। हर्षा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक में उनके अच्छे खास फालोअर्स हैं। हर्षा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हर्षा ने बीबीए और एंकरिंग का कोर्स किया है। साथ ही अहमदाबाद से योगा का स्पेशल कोर्स भी किया है।
विज्ञापन

3 of 4
नंदी हॉल में बैठीं हर्षा रिछारिया। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में रहता है परिवार
साध्वी हर्षा रिछारिया का परिवार मूलत: झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश रिछारिया बस कंडक्टर और मां किरण रिछारिया बुटिक चलाती हैं। हर्षा का एक भाई (कपिल) भी है, जो प्राइवेट जॉब करता है। हर्षा का पूरा परिवार भोपाल में रहता है।  
विज्ञापन

4 of 4
पुजारी से लगवाया तिलक। - फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम ब्रांच से शिकायत
ट्रोलर्स और स्कैमर से परेशान हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम ब्रांच से शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि फेक आईडी के जरिए उनके नाम का इस्तेमाल कर फ्रॉड और स्कैम के लिए किया जा रहा है। कई विज्ञापनों और वीडियो के लिए पैसों की डिमांड भी की जा रही है। साथ ही एआई के जरिए उनके गंदे फोटो और वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। हर्षा ने करीब ऐसी 55 फेक आईडी के नाम शिकायत में साइबर टीम को सौंपे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें