फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: मतगणना के पहले धार्मिक यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज, राहुल गांधी के लिए कह दी ये बड़ी बात

Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मतगणना के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल श्री मंगलनाथ और मां हरसिद्धि का विशेष पूजन दर्शन किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।  
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलनाथ का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मतगणना के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल श्री मंगलनाथ और मां हरसिद्धि का विशेष पूजन दर्शन किया और यहां प्रदेश मे फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसका आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी साधना सिंह में मौजूद रहीं। 

 
विज्ञापन

2 of 3
बाबा महाकाल का पूजन करने पहुंचे सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल श्री मंगलनाथ मंदिर से की, जहां गर्भगृह में उन्होंने भगवान श्री मंगलनाथ का विशेष पूजन किया और इसके बाद शक्तिपीठों में से एक मां हरसिद्धि के दरबार में पहुंचे। यहां भी माता का पूजन अर्चन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया। 



श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप गुरु, पंडित अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पंडित नवनीत गुरु ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने देश-प्रदेश के खुशहाली की कामना की, साथ ही 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना में भाजपा की बड़ी जीत की प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भाजपा के पदाधिकारियों ने सीएम शिवराज का स्वागत कमल फूल देकर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें : CM शिवराज पहुंचे मैहर, मां शारदा के मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली, भाजपा की जीत का किया दावा

कमल फूल देकर किया पदाधिकारियों ने स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब महाकाल मंदिर पहुंचे तो यहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का कमल फूल देकर स्वागत अभिनंदन किया।

उनकी बुद्धि मारी गई है
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम शिवराज ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म की बात बता दिया। पनौती शब्द पर चल रहे सियासी उबाल के बीच उन्होंने कहा कि मोदी विरोधी अंधे हो गए हैं। भारत क्रिकेट के लगातार 10 मैच जीत गई। क्रिकेट बायचांस होता है, एक मैच हार भी गए तो कौनसा पहाड़ टूट गया, पर मोदी विरोधी तो अंधे हो गए हैं, हर चीज को भुनाना चाहते हैं। राष्ट्रीय शर्म की बात हो गए हैं राहुल गांधी। ये कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन नहीं, उनकी बुद्धि मारी गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें