बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब सशुल्क बाबा के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को बाबा महाकाल के प्रसाद के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा, बल्कि उन्हें मंदिर समिति बिना शुल्क के प्रसाद देगी।
महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के साथ ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालु ना सिर्फ बाबा महाकाल के आसानी से दर्शन कर सकें, बल्कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं को कभी भुला ना सकें। इसी कड़ी में भक्तों को ये सौगात दी जा रही है।