फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumble Visit Mahakal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल कुंबले, भस्मारती में हुए शामिल

Sun, 04 Sep 2022 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Kumble Visit Mahakal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल कुंबले, भस्मारती में हुए शामिल Kumble Visit Mahakal: Anil Kumble arrived to visit Mahakal, attended Bhasmarti
 
विज्ञापन
1 of 3
अनिल कुंबले महाकाल पहुंचे और पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सितारे अनिल कुंबले रविवार सुबह महाकाल पहुंचे। वे बाबा की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने महाकालेश्वर का पूजन भी किया।  
 
विज्ञापन

2 of 3
पुजारियों ने महाकाल का पूजन करवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने समय के टॉप स्पिनर अनिल कुंबले शनिवार को इंदौर पहुंचे थे। वे रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ियों सहित प्रदेश के क्रिकेटरों का सम्मान कार्यक्रम में आए थे। यहां से वे उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल मंदिर में महाकालेश्वर के दर्शन किए। पुजारियों ने पूजन विधि करवाई। कुंबले ने बाबा की भस्मारती भी देखी। उज्जैन दर्शन के बाद वे इंदौर लौट गए थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अनिल कुंबले शनिवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनिल कुंबले पहले भी महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। कुंबले भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे। आज ही एशिया कप में भारत पाकिस्तान का मैच है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें