एस जयशंकर ने महाकाल लोक का भी भ्रमण किया।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कल्याण की कामना की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो पोस्ट किए। साथ ही लिखा कि 'आज सुबह उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की | जय श्री महाकाल।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने का मौका मिला। श्री महाकाल लोक कॉरिडोर निश्चित तौर पर एक अद्भुत उपलब्धि है। सभी भक्त इसकी सराहना कर रहे हैं।