फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Lok: महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सड़क से इंदौर आएंगे PM मोदी, इंदौर की मशीनों से उज्जैन तक सफाई

Thu, 06 Oct 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Mahakal Lok: सड़क मार्ग से पहुंचेंगे पीएम मोदी, इंदौर से उज्जैन तक सड़कों की हो रही सफाई  modi-will-go-by-road-from-indore-to-ujjain-to-inaugurate-mahakal-lok
 
विज्ञापन
1 of 3
पीएम मोदी इंदौर आएंगे - फोटो : PTI
उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे। उज्जैन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नहीं होने से सुरक्षा कारणों से रात को प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उज्जैन से उड़ान नहीं भर सकता है, इसलिए सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री इंदौर लौटेंगे। उनकी यात्रा के मद्देजर इंदौर से लेकर उज्जैन तक फोरलेन सड़क की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई अलग-अलग विभाग कर रहे है।
 
विज्ञापन

2 of 3
सुपर कॉरिडोर होते हुए इंदौर नगर निगम की सफाई मशीनें उज्जैन में सफाई के लिए जा रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
सुपर कॉरिडोर पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 500 से ज्यादा सोडियम लैम्प हटाकर एलईडी लगाई है। पूरा मार्ग पर दूधिया रोशनी नजर आएगी। अफसरों ने नई लाइटों की टेस्टिंग भी कर ली है। सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। निर्माण एजेंसी को भी प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ऐसे काम करने को मना किया है, जिससे धूल उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इंदौर से उज्जैन तक के मार्ग को साफ किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर से लेेकर उज्जैन तक सड़क मार्ग की मरम्मत मध्य प्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के जिम्मे है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। महाकाल लोक की सड़कों की सफाई के लिए इंदौर से मशीनों को भेजा गया है। इंदौर की सड़कों से धूल को हटाने के लिए 30 से ज्यादा मशीनों का उपयोग किया जाता है। फिलहाल उन मशीनों से उज्जैन की सड़कें साफ हो रही हैं।

इंदौर नगर निगम से गए दर्जनों सफाई वाहनों का उज्जैन की सड़कों पर डेरा डाल लिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले इंदौर से गए शौचालय सफाई वाहनों ने उज्जैन की सड़कों पर काम करना शुरू कर दिया है। सांवेर से लेकर उज्जैन के बीच विशेष सफाई अभियान चल रहा है। बताया गया है कि उज्जैन में प्रवेश के ठीक पहले बने विशाल गेट से लेकर आगे महाकाल लोक तक के रास्ते पर स्वचालित सफाई वाहन सफाई कर रहे हैं। लगभग दो दर्जन ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन उज्जैन की विभिन्न सड़कों पर सफाई के कार्य में लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें