फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh : 300 वाहनों के काफिले के साथ प्रभार वाले जिले में पहुंची मंत्री गौर, कुंडेश्वर धाम में लगाई हाजरी

Thu, 29 Aug 2024 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर टीकमगढ़ पहुंची तो उन्हें लेने 300 गाड़ियों का काफिला पहुंचा था। उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कुंडेश्वर धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
1 of 2
टीकमगढ़ में मंत्री कृष्णा गौर का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर गुरुवार की सुबह जिले की सीमा में पहुंची। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद, मंत्री कृष्णा गौर टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम की यात्रा की, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

मंत्री कृष्णा गौर का यह पहला दौरा है, जिसमें वे टीकमगढ़ जिले के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके बाद वे पत्रकारों को मध्य प्रदेश और भारत सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा के बारे में जानकारी देंगी। वे टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। शाम को, मंत्री ओरछा के लिए रवाना होंगी, जहां वे राजा राम के दर्शन करेंगी। टीकमगढ़ जिले की ललितपुर से सीमा में प्रवेश करते ही, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित ने श्रीमती कृष्णा गौर की अगवानी की। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने भी अपने समर्थन के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
टीकमगढ़ में मंत्री कृष्णा गौर का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
300 गाड़ियों का काफिला 
प्रभारी मंत्री के टीकमगढ़ आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन से उनका स्वागत किया गया। टीकमगढ़ और ललितपुर जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 300 गाड़ियों का काफिला उनके साथ चल रहा है। यात्रा के दौरान, कई जगहों पर उनके स्वागत की व्यवस्था की गई। इस भव्य स्वागत और यात्रा के साथ ही, टीकमगढ़ जिले में मंत्री की उपस्थिति ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें