फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शावक को ढूंढ रही बाघिन ने किया गाय का शिकार, कुछ दिनों पहले खेत में बने कुएं में गिरा था बच्चा

Fri, 02 Sep 2022 01:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: शावक को ढूंढ रही बाघिन ने किया गाय का शिकार, कुछ दिनों पहले खेत में बने कुएं में गिरा था बच्चा
विज्ञापन
1 of 3
शावक जिसे बाघिन तलाश रही है - फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा जिले के पूर्व वनमंडल क्षेत्र के हरदुआ ग्राम में 25 अगस्त को कुएं में एक बाघ गिर गया था, जिसे रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ने की जगह भोपाल के वन विहाग में उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं, उस बाघ की मां लगातार गांव में अपने बच्चे को तलाश रही है। जिस कुएं के पास शावक गिरा था, बाघिन लगातार वहां अपने दूसरे शावक के साथ पहुंच रही है। बाघिन की गांव में दस्तक से ग्रामीणों में डहशत का माहौल है। शावक की तलाश में निकली बाघिन ने मंगलवार का रात को एक गाय का शिकार भी किया है।
 
विज्ञापन

2 of 3
बाघिन ने किया गाय का शिकार - फोटो : अमर उजाला
कैमरे में कैद हुई बाघिन की मूवमेंट
ग्रामीणों का कहना है कि शावक और बाघिन रोजाना रात को कुएं के आस पास ही नजर आ रहे हैं। यहां उनकी दहाड़ सुनाई दे रही है। जिस कुएं में बाघ शावक गिरा था, वहां लगातार बाघिन अपने दूसरे शावक को लेकर पहुंच रही है। मंगलवार को बाघिन ने मंगलवार को शैलेन्द्र पटेल की गाय का शिकार किया, जिसके बाद हरकत में आए वन विभाग की टीम ने यहां पर कैमरा लगाया था, जिसमें बाघिन कैद हुई है। हालांकि इस दौरान शावक बाघिन के साथ नजर नहीं आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बाघिन के पगमार्क - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने शावक को छोड़ने की मांग की
बाघिन और उसके शावक की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि शावक नहीं मिलने से बाघिन गुस्से में है। इसलिए वन विभाग को जल्द से जल्द शावक को जंगल में छोड़ना चाहिए।

बता दें, 25 अगस्त की सुबह हरदुआ निवासी भाजपा नेता शैलेन्द्र बबलू पटेल के खेत में बने कुएं में बाघ का शावक गिर गया था। कड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर वन अमले ने उसे भोपाल वन विहार भेज दिया है। शावक की मां लगातार कुएं के पास आकर बच्चे को खोज रही है। फिलहाल कुएं में गिरा शावक भोपाल के वन विहार में वन्य विशेषज्ञों की निगरानी में है। जिसे पूरी जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें