मध्य प्रदेश के उज्जैन में बृहस्पतिवार शाम को अचानक चली तेज आंधी और भारी बारिश ने सिंहस्थ कुंभ मेले में तबाही मचा दी। इससे एक साधु समेत सात लोगों की मौत हो गई और करीब 90लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
2 of 6
- फोटो : PTI
एक तरफ प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना, लेकिन दूसरी तरफ उनके कैबिनेट सहयोगी पारस जैन ने मीडिया से कहा कि छोटी -मोटी घटनाएं तो होती रहती हैं।
विज्ञापन
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
3 of 6
- फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक आंधी के चलते मेला क्षेत्र में लगाए गए कई पंडाल गिर गए। दत्त अखाड़ा और चिंतामन इलाके में पंडाल गिरने से छह लोग अपनी जान गवां बैठे।
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
4 of 6
- फोटो : PTI
घायलों में भी ज्यादा संख्या इन्हीं इलाकों की है। वहीं, एक की मौत अन्य जगह पर हुई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
5 of 6
- फोटो : PTI
प्रशासन के सामने नई चुनौती शुक्रवार को अमावस्या को होने वाली पंचकोशी यात्रा और पर्व स्नान की है।
अधिकांश पंडाल खेतों में लगाए हुए हैं, लेकिन वहां भारी बारिश के चलते कीचड़ और गंदगी हो गई है। मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश इतनी तेज थी कि द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को भोपाल और इंदौर के बीच ही ठहरना पड़ा।