फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शिवराज का नया रंग: बड़वानी में भौंगर्या में शामिल हुए; साधना सिंह के साथ बांसुरी बजाते दिया पोज

Thu, 17 Mar 2022 08:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पिछले दिनों झाबुआ में भगोरिया पर शामिल हुए थे। होली पर बड़वानी जिले में आयोजित भौंगर्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में पोज भी दिए।  
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह जनजातीय वेशभूषा में। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़वानी जिले में भौंगर्या (भगोरिया) उत्सव में शिरकत की। उन्होंने जनजातीय समुदाय के बीच में पहुंचकर एक नए रंग में जीवन को रंग दिया। पारंपरिक वेशभूषा में हाथ में बांसुरी पकड़े पत्नी साधना सिंह के साथ फोटो भी खिंचवाए। 
विज्ञापन

2 of 3
शिवराज सिंह चौहान ने खुली जीप में बाजार से होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भगोरिया महोत्सव में शामिल होने पत्नी साधना सिंह के साथ बड़वानी जिले के पाटी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय समुदाय का पारंपरिक नृत्य भी किया। - फोटो : अमर उजाला
चौहान ने कहा कि आज बड़वानी में प्रेम के प्रतीक भगोरिया महोत्सव में भाग लेकर अंतर्मन अत्यंत आनंदित व प्रफुल्लित है। आत्मीय स्वागत ने मन को मोहित कर लिया। कितनी सुंदर संस्कृति है कितने ही मनोहर रंग हैं इनकी कला संस्कृति के। यह आनंद हर जीवन में हो, यही शुभेच्छा। बड़वानी में भौंगर्या (भगोरिया) उत्सव में जनजातीय भाई-बहनों के बीच पहुंचकर जीवन एक नये रंग में रंग गया। उनके जीवन के हर क्षण, हर पल में ऊर्जा है, उत्सव है, आनंद है। उनकी आत्मीयता और प्रेम ने हृदय को आनंदित कर दिया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें