फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: बजरंग दल पदाधिकारी पर हमले से हुआ बवाल, गुस्साए लोगों ने एबी रोड पर किया जाम

Thu, 14 Nov 2024 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर में बजरंग दल पदाधिकारी राजेश जादम पर मुस्लिम परिवार द्वारा हमले के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने एबी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस और विधायक के हस्तक्षेप व छह आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
शाजापुर में तनाव के बाद लगा चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भोईवाड़ा में गुरुवार देर शाम को बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश जादम पर मुस्लिम परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। वह यहां पूर्व में हुए हिंदू-मुस्लिम परिवार के बीच विवाद के मामले को लेकर पहुंचे थे। दरअसल यही रहने वाले एक हिंदू परिवार को मुस्लिम परिवार के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। दोनों पक्षों में गत दिवस भी विवाद हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 4
शाजापुर में तनाव के बाद लगा चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भोईवाड़ा इलाके में गुरुवार देर शाम बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश जादम पर हमले के बाद माहौल गरमा गया। राजेश जादम यहां एक हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर पहुंचे थे, जिसमें हिंदू परिवार के लोगों ने मुस्लिम परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मुस्लिम परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बावजूद आरोप था कि मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदू परिवार को परेशान कर रहे थे। गुरुवार को पीड़ित परिवार की एक युवती ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। शाम को फिर दोनों पक्षों में बहस बढ़ी, जिस पर राजेश जादम वहां पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
शाजापुर में तनाव के बाद लगा चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
जादम पर हमला होते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और नई सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने बाजार बंद कराते हुए बस स्टैंड से एबी रोड तक मार्च निकाला और चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। स्थिति संभालने के लिए एएसपी टीएस बघेल समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक अरुण भीमावद ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
शाजापुर में तनाव के बाद लगा चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों में शामिल मुस्लिम परिवार के छह सदस्यों को हिरासत में लेने की जानकारी दी, जिसके बाद लोग शांत हुए और रोड से हटे। इस बीच, भीड़ ने एक युवक के साथ मारपीट भी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें