शाजापुर में बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की निचली पुल पुलिया में पानी ऊपर से बह रहे है, जिसके चलते मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है, वहीं लोग जान जोखिम में डालकर पुल पुलिया-पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
2 of 3
निचले इलाकों में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
लखुंदर, कालीसिंध, चीलर समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शहर के निचले इलाके और सड़कों पर जलभराव के हालात बन गए हैं। बारिश के कारण कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को घरों से निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रैनकोट छातों के सहारे लोग बारिश से बचने की कोशिश करते दिखे।