फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: बारिश के बीच निकली बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी, भगोरिया नृत्य और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Tue, 23 Aug 2022 08:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur: बारिश के बीच निकली बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी, भगोरिया नृत्य और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
1 of 3
धूमधाम से निकली बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी - फोटो : अमर उजाला
शाजापुर जिले के गरासिया घाट स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से भादो के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की शाही सवारी धूमधाम से निकली गई। बरसते पानी के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ बाबा नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शाही सवारी का जगह-जगह पूजन किया गया। शाही सवारी में भगोरिया नृत्य, ताशा पार्टी, नयनाभिराम झांकियां, भूत प्रेत के रूप में कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
 
विज्ञापन

2 of 3
भगोरिया नृत्य और ताशा पार्टी ने मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
बरसते पानी में निकली शाही सवारी
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। शाजापुर में भी सोमवार को बारिश रुक-रुक कर जारी रही। लेकिन बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी में शामिल लोगों को उत्साह कम नहीं कर सकी। बारिश के बीच बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी भक्तों ने काफी धूमधाम के साथ निकाली। महादेव की सवारी नगर के मुख्य मार्गो से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शाही सवारी में शामिल भक्त भोलेनाथ की भक्ति में झूमते गाते नजर आए।

बाबा नीलकंठेश्वर की शाही सवारी में कुछ कलाकार देवी देवताओं के वेश में नजर आए। सवारी में भूत प्रेत और मां काली के साथ ही हनुमान जी के रूप में कलाकारों ने लोगों को मोहित किया। झांकी देखने आए लोग कलाकारों के साथ सेल्फी लेते और फोटो खिंचवाते भी नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
देवी देवताओं की झांकिया रहीं आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
पालकी में सवार बाबा होकर निकले नीलकंठेश्वर महादेव
भादो के दूसरे सोमवार को नीलकंठेश्वर महादेव ने पालकी में सवार होकर नगरभ्रमण किया। पालकी नगर के मुख्य मार्गों से निकली जहां भक्तों ने उनका पूजन अर्चन किया।

बाबा नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी में नयनाभिराम झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकी में शामिल कलाकारों द्वारा भगोरिया डांस भी किया गया। सवारी देखने पहुंचे लोगों ने झांकी, भगोरिया नृत्य और ताशा पार्टी की आनंद लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें