फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन चली शादी: फिर युवक ने दी जान, पत्नी के किसी और से संबंध, वह बोली- पति में कमजोरी थी; जानें कब-क्या हुआ?

Sun, 17 Aug 2025 12:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के सौरभ ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। वहीं, पत्नी का कहना है कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर था, जिसे छिपाने के लिए वह मुझे गलत ठहराना चाहते थे। पढ़िए, शादी के 45 दिन बाद बाद खत्म हुई शादी की दर्दभरी कहानी...।
विज्ञापन
1 of 9
शादी के 45 दिन बाद बिखरा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
Shahdol Suicide Case: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रहने वाले 27 साल के सौरभ तिवारी ने शादी के 45 दिन बाद आत्महत्या कर ली। वह हैदराबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। जहां, उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले सौरभ ने अपनी मां को फोन कर पत्नी से तलाक दिलाने की बात कही थी। सौरभ की आत्महत्या का मामला पूरी तरह उलझा हुआ है। परिवार वालों ने उसकी पत्नी के दूसरे लड़के से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं। वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि सौरभ शारीरिक रूप से कमजोर था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आइए, जानते हैं क्या है आत्महत्या, अवैध संबंध और गंभीर आरोपों के बीच उलझी हुई यह दर्दनाक कहानी...।             

दरअसल, शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मसीरा गांव में रहने वाले सौरभ तिवारी (27) की शादी चंदेला गांव की श्रेया पांडेय (25) से तय हुई थी। 23 मई को दोनों धूमधाम से विवाह बंधन में बंधे। सौरभ हैदराबाद में नौकरी कर रहा था। शादी के कुछ दिन बाद वह वापस हैदराबाद लौट गया। आठ जुलाई की सुबह करीब 10 बजे सौरभ ने मां को फोन किया। मां के अनुसार, उसने कहा- मम्मी, मेरा तलाक करवा दो, मैं अब नहीं जी सकता। यह मैं वह घबरा गईं। उन्होंने उससे कहा- बेटा  धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, दोपहर को खबर आई कि उसने आत्महत्या कर ली है। हैदराबाद में उसके दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सौरभ पंखे से लटका हुआ मिला।  
विज्ञापन

2 of 9
सौरभ की मां - फोटो : अमर उजाला
'मम्मी, मैं अब नहीं जी सकता'
सौरभ की मौत को नौ दिन हो गए हैं। परिवार में मातम छाया हुआ है। बेटे को याद कर मां बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। उसकी तस्वीर से लिपटकर घंटों रोती रहती हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा बहुत सीधा था। शादी के बाद वह परेशान रहने लगा। कहता था कि बहू उसे ताने देती है, किसी और से बात करती है। बेटा रो-रोकर मुझसे कहता कि मम्मी, मैं अब नहीं जी सकता। मैंने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह हार गया। मेरे सामने से मेरा लाल चला गया। 
विज्ञापन

3 of 9
शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
'बेटे से 10 लाख रुपये और जमीन मांगी'
जवान बेटे को खोने वाले सौरभ के पिता कमलेश तिवारी गुस्से और दर्द में हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद बहू और उसके घरवालों ने बेटे से बार-बार पैसों और जमीन की मांग की। वे उससे 10 लाख रुपये और पांच एकड़ जमीन मां रहे थे। बेटे ने मुझसे कहा था कि पापा, मैं कहां से लाऊं इतना पैसा? इस पर मैंने समझाया था कि समय के साथ सब ठीक होगा। लेकिन, बहू और उसके घरवालों ने बेटे की जिंदगी छीन ली। दुख में डूबे पिता कमलेश अब पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बहू और उसके ससुराल वालों ने सौरभ को परेशान किया, आत्महत्या के लिए उकसाया। इसी कारण उसने जान दे दी।

4 of 9
सौरभ की बहन ने लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला
'भाभी किसी और से बात करती थी', बोलीं- जो मन करेगा, वही करूंगी
सौरभ की बहन शुभी तिवारी अपने भाई से बेहद करीब थीं। शुभी ने कहा कि दो माह पहले मेरे भाई की शादी हुई थी, सब लोग बहुत खुश थे। वो भी बहुत खुश था, लेकिन पता नहीं था मेरे भाई को मारने की प्लानिंग की जा रही है। शादी से पहले श्रेया के कई जगह चक्कर चल रहे थे। उसके घर वालों को सब पता था, माता-पिता जानते थे कि उसका कहीं और चक्कर चल रहा है, फिर भी वो उसकी शादी मेरे भाई से करवा दिए। वो शादी से खुश नहीं थी। यहां आकर रात-रात भर दूसरों से बात करती थी। जब मेरे भाई को पता चला कि वह किसी और से बात करती है, तो उसने कहा कि हमारी शादी हो गई है, अब यह सब बंद करो। लेकिन, वह नहीं मानी। उसने कहा कि जो मेरा मन करेगा, मैं वही करूंगी। मैं जिससे प्यार करती हूं, उसी से बात करूंगी। मेरे माता-पिता ने जबरदस्ती मेरी शादी की थी। मेरा भाई उससे तलाक मांग रहा था, आखिर में तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। नम आंखों से यह सब कहते ही शुभी फफक-फफक कर रो पड़ी।

अनजान नंबरों से सौरभ के पास आए ऑडियो क्लिप 
सौरभ की बहन शुभी तिवारी ने बताया कि भाई के पास लगातार कुछ अनजान नंबरों से ऑडियो क्लिप आते थे, जिनमें भाभी श्रेया किसी दूसरे लड़के से बातचीत करते सुनाई दे रही थीं। भाई ने उनसे इस बारे में पूछा तो भाभी ने माना कि उसका एक दोस्त था। इसके बाद भी भाई ने भाभी को कई बार उसी लड़के से बात करते पकड़ा था।  उन ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद भाई बहुत तनाव में आ गया था। उसकी उस लड़के से बात भी हुई थी, जिससे भाभी बात करती थीं।
विज्ञापन

5 of 9
सौरभ के परिवार पर टूटा दुुखों का पहाड़। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी बोली- अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मुझे गलत ठहराना चाहते थे
सौरभ की पत्नी श्रेया पांडेय ने उसके ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उसने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे ससुराल वाले किस ऑडियो क्लिप की बात कर रहे हैं। मैंने सौरभ को कभी धोखा देने की कोशिश नहीं की। मैं अपने मां-बाप की इज्जत समझती हूं। मेरे पिता ने मेहनत से मेरी शादी करवाई थी। लेकिन, ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सौरभ की शारीरिक क्षमता कम थी। इसका जिक्र उसने मुझसे कई बार किया था। मैंने उससे कहा कि डॉक्टर को दिखाओ, सब सही हो जाएगा। इस पर उसने कहा कि आपकी जिंदगी मेरे साथ खराब हो जाएगी। इसके बाद 11 जून को मैं मायके आ गई। फिर ससुराल वालों ने सौरभ को यह कहकर हैदराबाद भेज दिया कि शादी का कर्ज है, हमें पैसों की जरूरत है। श्रेया ने कहा कि 24 घंटे में से 18 घंटे मैं अपने पति के साथ रहती थी, तो किसी और से क्यों बात करती? वह कहीं न कहीं अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मुझे गलत ठहराना चाहते थे।

ये भी पढ़ें: नाबालिग से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

6 of 9
शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
मौत से पहले मां से हुई आखिरी बात
सौरभ की मां शीतला तिवारी ने बताया कि आठ जुलाई को सुबह 9 बजे के लगभग मेरे पास बेटे का फोन आया। फोन रिसीव किया तो श्रेया और उसकी सास भी मौजूद थी। फोन में सौरभ कह रहा था कि मम्मी, मुझे तलाक दिलवा दो, क्योंकि श्रेया रात-रातभर दूसरों से बात करती है। मैं उसके साथ नहीं रह सकता। मैंने बेटे को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी तनाव में था। बात खत्म होने के एक घंटे बाद खबर आ गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कल से एक और स्ट्रांग सिस्टम होगा एक्टिव
विज्ञापन

7 of 9
शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
'अर्थी उठते ही घर से चली गई बहू'
रोती-बिलखती मां शीतला तिवारी ने बताया कि बेटे की मौत की खबर फैली तो पूरा गांव इकट्ठा हो गया था। बहू यहां नहीं थी। हैदराबाद से बेटे की मिट्टी घर पहुंची, तब पीछे-पीछे अपने परिजनों के साथ बहू भी आई। आंगन में बेटे की मिट्टी पड़ी थी और वह अपने कमरे में जाकर सामान पैक करने लगी।  जैसे ही बेटे की अर्थी उठी, वह अपने घर वालों के साथ मायके चली गई। उसकी इन हरकतों ने हमें झकझोर दिया।

ये भी पढ़ें: कभी इंदौर के होटल में सितार बजाता था जाकिर, अब यूएसए के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में शो

8 of 9
चाचा शालिग्राम तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऑडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज दिए 
सौरभ के चाचा शालिग्राम तिवारी ने कहा  कि शहडोल पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। पुलिस कह रही है कि सौरभ ने आत्महत्या हैदराबाद में की है, इसलिए प्रारंभिक जांच हैदराबाद पुलिस करेगी। हमने शहडोल पुलिस को ऑडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज दिए हैं, जिनसे साबित होता है कि सौरभ ने तनाव के कारण आत्महत्या की है। सौरभ और श्रेया का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाला जाए, जिससे सच सामने आएगा। साफ तौर पर यह ट्रायंगल का मामला है।

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी के संगठन सृजन का भोपाल में विसर्जन', जिला अध्यक्षों का विरोध, नेता बोले- BJP वालों को दिए पद
विज्ञापन

9 of 9
थाना प्रभारी अजय बैगा। - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद पुलिस कर रही जांच
जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने कहा कि मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। कॉल डिटेल और चैट की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो रहे हैं। जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। मामला दो प्रदेशों से जुड़ा है। फिलहाल, हैदराबाद पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  'मैंने उन्हें मार दिया', दो बेटियों का गला घोंट जेठानी से बोली मां, शरीर पर चोटों के निशान; आखिर क्यों ली जान?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें