फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahastrabahu Jayanti: सीहोर में निकला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Nov 2023 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sahastrabahu Jayanti: सीहोर में निकला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 7
राजराजेश्वर सहस्त्र अर्जुन की जयंती - फोटो : अमर उजाला
हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज ने सीहोर में भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्र अर्जुन की जयंती पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया। चल समारोह का नेतृत्व संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने किया। चल समारोह में क्षेत्र के विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौड़ भी शामिल हुए। चल समारोह का पूरे शहर में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 7
चल समारोह में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पंचायती भवन से दोपहर को भगवान श्री राजराजेश्वर की पूजन अर्चना के बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें घोड़ों पर बालिकाएं क्षत्राणी बनी और आगे-पीछे चलती रहीं। हैहयवंशीय समाज की महिलाएं भगवान श्री राजराजेश्वर का जय घोष के नारे लगा भजनों पर पूरे रास्ते थिरकती रहीं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतियोगिताओं में बालिकाएं हुईं शामिल - फोटो : अमर उजाला
चल समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र युवकों की एक टोली थी, जो हाथ में डमरू और घडियाल लिए भगवान श्री राजराजेश्वर के भजन पर थिरक रहे थे।

4 of 7
समारोह में चलती हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
चल समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार, सीहोर के अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, समाज के प्रमुख ओमप्रकाश ताम्रकार, बाबूलाल ताम्रकार, डॉ रामकुमार ताम्रकार, गोविंद प्रसाद ताम्रकार, राजकुमार ताम्रकार, महासचिव सुमित ताम्रकार और डॉ गौरव ताम्रकार के अलावा आस्टा, इछावर, काला पीपल, शुजालपुर तथा भोपाल, सीहोर के सभी स्वजातीय बंधु भी शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 7
घोड़े पर सवार होकर निकले - फोटो : अमर उजाला
चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पंचायती भवन पहुंचा। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार के मुख्य अतिथि में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में बच्चों की कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता बालिकाओं की रानी झांसी वाली रानी, सहस्त्रबाहु ज्ञान प्रतियोगिता तथा महिलाओं की आरती सजाओ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
शिल्पकार के रूप में कमल ताम्रकार, रोहित ताम्रकार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने भगवान श्री राजराजेश्वर के  प्रताप और महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के प्रत्येक परिवार में प्रतिदिन उनके पूजन का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने अगले साल होने वाली जनगणना में अपनी जाति कसेरा लिखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताम्रकार समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
ताम्रकार समाज सीहोर के अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने आयोजन पर प्रकाश डाला। ताम्रकार महिला मंडल की प्रदेश संरक्षक सुमन ताम्रकार, महिला मंडल सीहोर की अध्यक्ष राखी ताम्रकार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन हर्ष ताम्रकार ने किया, इस अवसर पर सहभोज का भी आयोजन किया गया था। अंत में भगवान श्री राजराजेश्वर के ध्वज गीत का गान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें