Madhya Pradesh Assembly Election Polling Update: मध्यप्रदेश में आज यानी 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर के जैत में मतदान करने पहुंचे। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने से पहले सीएम शिवराज ने मां नर्मदा का पूजन किया और जैत गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक किया। सीएम ने लाडली बहनों को गले लगाकर आभार जताया।
विज्ञापन
2 of 10
शिकारपुर में मतदान करने पहुंचे कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम कमलनाथ ने डाला वोट
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने बेटे नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ के साथ शिकारपुर में मतदान किया। कमलनाथ ने मतदान से पूर्व शिकारपुर स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद वे सौंसर विधानसभा के ग्राम शिकारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 10
मतदान करते नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री नरोत्तम ने दतिया में डाला वोट
प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मतदान किया। मतदान करने से पहले वे पीतांबरा पीठ पहुंचे और मां पीतांबरा और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर धूमावती माई के भी दर्शन किए।
4 of 10
खेल मंत्री ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खेल मंत्री ने शिवपुरी में डाला वोट
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस बार पिछली बार जैसा प्रचंड बहुमत मिलेगा क्या। इस पर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दी। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं इस बार अपनी तबीयत खराब होने के कारण घूम नहीं पाई, इसलिए इस पर मैं कैसे टिप्पणी दूं। उन्होंने कहा कि फिर भी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत मेहनत की है, उनकी मेहनत रंग लाए यही कामना है। बता दें, इस बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
रामखेलावन पटेल ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
अमरपाटन से भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अपने परिवार के साथ किया मतदान।
विज्ञापन
6 of 10
वोट डालने के लिए लाइन में लगे हरदीप सिंह डंग
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने किया मतदान
मंत्री और भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। वे वोट डालने के लिए सुवासरा के शासकीय स्कूल पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद आम लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
7 of 10
वीडी शर्मा, कृष्णा गौर ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विधायक कृष्णा गौर, सांसद वीडी शर्मा ने किया मतदान
भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 74-बंगले स्थित वन विभाग के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल की हुजूर विधान सभा के मतदान केंद्र में वोट डाला। वीडी शर्मा भी मतदान से पहले घर में पूजन करते नजर आए।
8 of 10
राजेंद्र शुक्ल ने सपरिवार डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र शुक्ल ने सपरिवार किया मतदान
जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा विधानसभा क्षेत्र वार्ड नं-23, अमहिया के मतदान केंद्र क्रमांक-11 में सपरिवार मतदान किया। मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र मज़बूत करने और राष्ट्रहित में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है।
9 of 10
कृषि मंत्री तोमर ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री तोमर पहुंचे मतदान केंद्र
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा सरकार आ रही है। दिमनी में हुई फायरिंग पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस हार से भयभीत और घबराई हुई है। इसलिए इस तरह की हरकत कर रही है। दिमनी विधानसभा की सीट को लेकर कहा कि दिमनी की तस्वीर भी अच्छी है और तकदीर भी अच्छी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री सिंधिया ने डाला वोट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के AMI शिशु मंदिर में वोट डाला। इस दौरान मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। सीएम के चेहरे को लेकर सिंधिया ने कहा कि मैं CM की रेस में नहीं हूं, यह पार्टी निर्णय करेगी।