फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: कभी मछलियां पकड़ती थी एमपी की 'गोल्डन गर्ल' कावेरी ढीमर, आज है देश की कैनोइंग चैंपियन

Mon, 29 Aug 2022 01:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

National Sports Day: कभी मछलियां पकड़ती थी एमपी की 'गोल्डन गर्ल' कावेरी ढीमर, आज हैं देश की कैनोइंग चैंपियन
विज्ञापन
1 of 3
खेल मंत्री के साथ कावेरी ढीमर - फोटो : सोशल मीडिया
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, ये पंक्तियां मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की कावेरी ढीमर पर सटीक उतरती हैं। कावेरी ढीमर ने एक मछली पकड़ने वाली लड़की से देश की कैनोइंग चैंपियन बनने का सफर तय किया है। कावेरी आज 'मध्यप्रदेश की गोल्डन गर्ल' के रूप में पहचानी जाती हैं। कावेरी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। वह अब तक नेशनल लेवल पर करीब 30 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम शिवराज के साथ गोल्डन गर्ल कावेरी - फोटो : सोशल मीडिया
मजदूर परिवार की बेटी है कावेरी
कावेरी ढीमर की सफलता की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा का सबब है जो मुसीबतों का रोना रोकर अपना जीवन बदलने की कोशिश नहीं करते। कावेरी एक मजदूर परिवार की बेटी हैं। बचपन में वह पिता का कर्ज चुकाने और परिवार चलाने के लिए वह नर्मदा नदी में पिता के साथ मछलियां पकड़ा करती थी। नाव में मछलियां पकड़ने के हुनर ने ही कावेरी को आज कैनोइंग चैंपियन बना दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कावेरी ढीमर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड में जीते पांच स्वर्ण पदक
हाल ही में कावेरी ढीमर ने उत्तराखंड में 22 से 25 अगस्त तक आयोजित 33वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीता है। कावेरी को कयाकिंग और कैनोइंग की 1000, 500, 200 मीटर की छह रेसों में से पांच स्वर्ण पदक मिले हैं। वहीं, 17 वर्षीय कावेरी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें