राधा रानी पर दिए बयान के बाद नाक रगड़कर मांगी माफी।
- फोटो : अमर उजाला
पंडित मिश्रा के अब तक के 10 विवादित बयान
1. पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद देश भर के साधु संतों द्वारा उनका विरोध जताया था। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधानी भगवान श्रीकृष्ण की धर्मपत्नी नहीं थी, उनका विवाह छाता निवासी अनय घोष के संग हुआ था। बरसाना राधारानी का गांव नहीं है। दरअसल, उनके पिता बृषभानु वर्ष में एक बार बरसाना में कचहरी लगाने आते थे, इसलिए बरसाना नाम पड़ा।
2. इससे पहले 1 जून 2024 को दुर्ग छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि हिंदू लव मैरिज न करें। हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए। इसमें दो अपने पास रखें और एक को राष्ट्र सेवा के लिए और एक को हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दो।