मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भारी बारिश हुई है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटों में जिले के रेहटी में 269 मिमी, श्यामपुर में 113 मिमी, बुधनी में 106 मिमी बारिश हुई है।
लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, कई गांवों का संपर्क कट गया है। रास्ते बंद हो गए हैं तो घरों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जिले की तहसील नसरुल्लागंज के अंबर नदी में पानी आ जाने से नांद गांव के बाहर बने कुछ घरों में पानी से घिर गए, जिसके चलते एक दर्जन से अधिक लोगों को एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
2 of 5
सीहोर के रेहटी में पानी घरों में घुस गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मूसलाधार बारिश के रेहटी पानी-पानी हो गया है, यहां मेन रोड पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया, वहीं घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है। बताया जा रहा है कि यहां रात भर बारिश हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
सीप नदी उफान पर है। पुल से गुजरते डंपर।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर जिले के नसरुल्लागंज मूसलाधार बारिश के चलते सीप नदी उफान पर है। नदी से निकलने के लिए बने पुल के ऊपर पर पानी आ गया, वहीं उफनते पानी को डंपर चालक जान जोखिम में डाल डंपरों को निकाल रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
4 of 5
सीवन नदी उफान पर आ गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले की सीवन नदी उफान पर आ गई है। उसके चलते कर्बला पुल जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर पानी आ जाने से दर्जनों ग्रामों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. पुल के तीन चार फीट ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे दो दर्जनों ग्रामों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है, दोनों और आवागमन बंद हो गया है।
सीहोर के कोलार डैम के गेट भी खोल दिए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के चलते जिले के नदी नाले उफान पर है, वहीं कोलार डैम भी लबालब हो गया, जिसके चलते आज कोलार डैम के चार गेटों को खोला गया। चारों गेटों को एक एक फीट के लिए खोला गया। इस दौरान घने जंगलों से घिरे इस विशाल डैम का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था, बड़ी संख्या में लोग देखनें के लिए पंहुचे, डैम के पानी छोड़े जाने से कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है|
कार्यपालन यंत्री कोलार नहर हर्षा जैनवाल ने सूचना जारी करते हुए बताया कि कोलार परियोजना अंतर्गत कोलार बांध वीरपुर में आज सुबह 8:00 बजे तक जलस्तर 456.18 मी. था, जो कि दोपहर 1:00 बजे तक बढ़कर 418. 86 मी.हो गया। पिछले 5 घंटों में 2.68 मीटर पानी बढ़ गया। भारी बारिश होने से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको मेंटेन करने के लिए कोलार बांध के गेट खोले गए हैं। इसलिए सभी को सूचित किया गया है कि कोलार नदी से प्रभावित होने वाले तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि ना करें।