कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, प्रतिवर्ष पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी पंडित मिश्रा द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़ यात्रा जिला मुख्यालय के सीवन नदी घाट से प्रारंभ होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे। पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के लिए करीब 450 किलोमीटर दूर अमरावती से करीब पांच से अधिक कांवड़ यात्री पैदल चलते हुए सीहोर पहुंचे। कावड़ यात्रा सुबह नौ बजे शहर के सीवन नदी तट से प्रारंभ, जो जगदीश मंदिर, कोतवाली चौराहा, मेन रोड, इंदौर नाके, सोया चौपाल होते हुए धाम पहुंची। कावड़ यात्रा में करीब पांच लाख श्रद्धालु शामिल हुए।