चाय छानते सीएम यादव।
- फोटो : अमर उजाला
चाय दुकान संचालिका राधा के बुलाने मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, अदरक कूटी, चाय की पत्नी और चीनी डालकर गरमा-गरम चाय बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में उनकी मदद करती नजर आईं। चाय तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छानकर अपने सहयोगियों को पिलाया और खुद भी चाय का आनंद लिया।